PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे कराची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने शानदार शुरुआत की है, लेकिन 183 रन पर सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के आउट होने के बाद टीम को एक के बाद एक लगातार 4 झटके लगे हैं। डेवोन कॉन्वे को तेज गेंदबाज नसीम शाह ने क्लीन बोल्ड किया।
इस तरह आउट हुए डेवोन कॉन्वे
पाकिस्तान के लिए नसीम शाह 30वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की अंतिम गेंद उन्होंने तेज रफ्तार से फेंकी, जिस पर कॉन्वे चारों खाने चित हुए और उनका स्टंप उखड़ गया। आउट होने के बाद बल्लेबाज कॉन्वे हैरान नजर आए। उन्हें पता ही नहीं चला कि गेंद कब घुस गई और स्टंप उड़ा दिया।
और पढ़िए –ICC Ranking: मोहम्मद सिराज को रैंकिंग में बड़ा फायदा, जसप्रीत बुमराह को छोड़ा पीछे
कॉन्वे ने बनाए 101 रन
डेवोन कॉन्वे ने न्यूजीलैंड के लिए शानदार शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने 92 गेंद पर 101 रन बनाए। इस दौरान 13 चौके और 1 छक्का भी ठोका। इस मुकाबले में अब तक नसीम शाह ने 2 विकेट लिए हैं। वह 7 ओवर में 44 रन दे चुके हैं।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा वनडे
अगर मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने 38 ओवर का खेल होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। माइकल ब्रेसवेल 5, जबकि मिचेल सेंटनर 2 रन बनाकर नाबाद हैं। पाकिस्तान के लिए स्पिनर मोहम्मद नवाज ने 4 विकेट लिए हैं। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन दिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान– फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ
न्यूजीलैंड- फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
6 mins agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
10 mins agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
31 mins agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines