PAK vs NZ: पाकि्सतान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में तीसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के लिए छठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए आगा सलमान ने एक कमाल का छक्का ठोका, उन्होंने स्पिनर मिचेल सेंटनर के खिलाफ हवाई फायर किया और गेंद सीधा दर्शकों के बीच जा गिरी। आगा सलमान ने 43 गेंद में 45 रनों की शानदार पारी खेली।
दरअसल, न्यूजीलैंड के स्पिनर मिचेल सेंटनर पारी का 40वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की चौथी गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप पर गुड लेंथ पर डाली, जिसे बल्लेबाज आगा सलमान ने पढ़ा और घुटना टेककर मिड विकेट के ऊपर से दर्शकों के पास भेज दिया। इस शॉट में कमाल की टाइमिंग दिखी। वहीं गेंदबाज ये छक्का देखकर निराश और दंर रह गया।
https://twitter.com/ESPNcricinfo/status/1613878836084740098?s=20&t=NpCxqtmXvwEyoXcm4oHMRA
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड तीसरा वनडे लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 280 रन लगाए हैं। 50 ओवर खेलने के बाद पाकिस्तान के 9विकेट गिरे। अब न्यूजीलैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 281 रन बनाने होंगे। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने 10 ओवर में 56 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान- फखर जमान, शान मसूद, बाबर आजम (सी), मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यूके), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ
और पढ़िए –IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच था यह खिलाड़ी, तीसरे ODI में हो सकता है बाहर ?
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines