PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज पांचवा दिन है। इस मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान को 319 रन बनाने हैं। यह मुकाबला कराची में खेला जा रहा है। पांचवे दिन न्यूजीलैंड के स्पिनर ईश सोढ़ी ने पाकिस्तान को तीसरा बड़ा झटका दिया है। उन्होंने बल्लेबाज इमाम उल हक को बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर इमाम बोल्ड हुए वह पड़कर अंदर की तरफ गई और गिल्लियां उड़ा दीं।
https://twitter.com/Kamran__8/status/1611238332033368067?s=20&t=kwHe_m0HH5Dm7vtuTR4-fw
इस तरह आउट हुए इमाम उल हक
दरअसल, ईश सोढ़ी पारी का 13वां ओवर लेकर आए थे। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज इमाम ने आगे निकलकर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन वह चारों खाने चित होकर क्लीन बोल्ड हो गए। क्योंकि गेंद पिच पर गिरी और बहुत ज्यादा टर्न लेकर सीधा स्टंप में घुस गई। आउट होने के बाद बल्लेबाज भी हैरान रह गया।
और पढ़िए – टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने बरपाया कहर, 10 विकेट लेकर सभी को कर दिया हैरान
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा लाइव स्कोर
पाकिस्तान 319 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रहा है। 3 विकेट के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। अब यहां से पाकिस्तान के लिए 254रनों की दरकार है। क्रीज पर कप्तान बाबर आजम के साथ शान मसूद डटे हुए हैं।
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच समरी
न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे। फिर पाकिस्तान ने पहली पारी में 408 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 227 बनाकर घोषित कर दी थी। पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर कीवी टीम ने मेजबान टीम पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 319 रन का टारगेट रखा है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
11 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
12 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines