हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: 'वाह क्या बोल्ड है'...शाहीन की रफ्तार से चित हो गए Williamson...बहुत दूर जाकर गिरी गिल्ली, देखें

विज्ञापन
PAK vs NZ Kane Williamson bowled Shaheen Afridi

PAK vs NZ: टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 152  रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को जीतने के लिए 153 रन बनाने होंगे।

न्यूजीलैंड के लिए फिन एलेन, ग्लेन फिलिप्स कुछ खास नहीं कर पाए। इन दोनों के आउट होने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने पारी को संभाला था। उन्होंने 42 गेंद पर 46 रनों की अहम पारी खेली। हालांकि जब उन्होंने हाथ खोलना शुरू किए तो शाहीन अफरीदी ने उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

अभी पढ़ें – ICC T20 Rankings 2022: सूर्यकुमार यादव की चमक बरकरार, इस भारतीय खिलाड़ी ने लगाई लंबी छलांग

विज्ञापन

शाहीन अफरीदी की रफ्तार पर चित हुए विलियमसन

पाकिस्तान की तरफ से 17वां ओवर लेकर आए शाहीन अफरीदी की दूसरी गेंद पर विलियमसन गच्चा खा गए और बोल्ड हो गए। दरअसल, केन विलियमसन ने ऑफ स्टंप पर जाकर गेंद को स्क्वायर लेग के ऊपर से खेलने की प्रयास किया था, जिसमें वह नाकाम रहे और गेंद ने स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं।

काफी दूर जाकर गिरी गिल्ली

शाहीन अफरीदी की गेंद इतनी तेज की कि सेट बल्लबेबाज विलियमसन पूरी तरह गच्चा खा गए और गिल्लियां उड़ गईं। स्टंप पर जैसे ही बॉल लगी तो गिल्ली उड़कर काफी दूर जा गिरी। विकेट लेने के बाद शाहीन अपरीदी ने अपने अंदाज में दोनों हाथ हवा में फैलाकर जश्न मनाया। उधर विलियमसन निराश होकर पवेलियन लौट गए।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – ”मैं IND vs PAK के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल नहीं होने दूंगा”…इंग्लैंड टीम के तूफानी बल्लेबाज ने भरी हुंकार..

NZ vs PAK Head to Head

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैचों की बात करें तो यहां पर पाकिस्तान का पड़ला भारी नज़र आता हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले गए हैं जिनमें से पाकिस्तान ने ने 17 मैच जीते हैं जबकि न्यूजीलैंड के हाथ 11 जीत लगी है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

फिन एलन, डेवोन कॉनवे (wk), केन विलियमसन (c), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

मोहम्मद रिजवान (wk), बाबर आजम (c), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola