हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: कामरान अकमल के बदले सुर, बाबर आजम की तारीफ में पढ़े कसीदे

विज्ञापन
PAK vs NZ Babar Azam Kamran Akmal

नई दिल्ली: हाल ही पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने अपने चचेरे भाई और कप्तान बाबर आजम की कड़ी आलोचना की थी। कामरान ने यहां तक कह दिया था कि बाबर आजम को 4 साल में भी कप्तानी नहीं आई। दरअसल, उनका ये बयान पांचवें टी-20 में न्यूजीलैंड से पाकिस्तान की हार के बाद सामने आया था। हालांकि अब उनके सुर बदल गए हैं। उन्होंने पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में पहले वनडे मैच के दौरान महत्वपूर्ण रन बनाने और प्रतिद्वंद्वी के दबाव में नहीं आने के लिए कप्तान बाबर आजम की तारीफ की।

बाबर जानता है कि कैसे रन बनाने हैं 

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अकमल ने बाबर के प्रदर्शन और मानसिक तौर पर उनके स्किल्स की प्रशंसा की। अकमल ने कहा- जैसे ही उसका बल्लेबाज पवेलियन लौटता है, तो दूसरे के लिए गति को जारी रखना आसान नहीं होता। ऐसी स्थिति से सफलतापूर्वक निपटने वाला एकमात्र खिलाड़ी वही है जो मानसिक रूप से मजबूत हो और वह निश्चित रूप से बाबर है। वह जानता है कि कैसे रन बनाने हैं जो टीम की जीत में योगदान दे। उन्होंने 86 रनों से जो साझेदारी की जो काफी महत्वपूर्ण थी।

न्यूजीलैंड के लिए हावी होना आसान होता

उन्होंने आगे कहा- अगर उस समय पाकिस्तान को बैक-टू-बैक विकेट का नुकसान हुआ होता, तो न्यूजीलैंड के लिए पाकिस्तान पर फिर से हावी होना आसान होता। अच्छा खेलने के बावजूद बाबर 49 पर आउट हो गए, वे थोड़े बदकिस्मत थे। गुरुवार को पाकिस्तान ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे 5 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मैच में पाकिस्तान का बल्लेबाजी प्रदर्शन मजबूत रहा, फखर जमां और इमाम उल हक ने 124 रन की साझेदारी की। बाबर की शानदार पारी और अंत में रिजवान की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने जीत हासिल करने में मदद की। दोनों टीमें शनिवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा वनडे खेलेंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola