---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: पाकिस्तान की वनडे टीम में सालभर बाद लौटा धाकड़ बल्लेबाज, हारिस सोहेल बाहर

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस बीच चाचा के नाम से मशहूर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद को गुड न्यूज मिल गई है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी तीन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस बीच चाचा के नाम से मशहूर पाकिस्तान के अनुभवी बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद को गुड न्यूज मिल गई है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी तीन मैचों के लिए पाकिस्तान की वनडे टीम में शामिल कर लिया गया है। वह चोटिल हारिस सोहेल की जगह लेंगे। दरअसल, हारिस को पहले एकदिवसीय मैच की पूर्व संध्या पर फील्डिंग अभ्यास के दौरान बाएं कंधें में चोट लग गई थी। इफ्तिखार कराची में टीम से जुड़ेंगे। वहीं पाकिस्तान की टीम रविवार को कराची के लिए उड़ान भरेगी।

एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से पहले बड़ा झटका 

34 साल के सोहेल की जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज के लिए तीन साल में पहली बार पाकिस्तान की वनडे टीम में वापसी हुई थी। उन्हें इसके लिए भी बरकरार रखा गया था, लेकिन चोट के चलते वे बाहर हो गए। चोट सोहेल के लिए आगामी वनडे विश्व कप से पहले बड़ा झटका है। पाकिस्तान अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन और एकदिवसीय मैच खेलेगा और फिर उसके पास एशिया कप है। सोहेल ने 45 एकदिवसीय मैच खेले हैं। वह 2015 और 2019 में पाकिस्तान की विश्व कप टीम का हिस्सा थे।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – PAK vs NZ: पाकिस्तान ने किए 3 बदलाव, तूफानी गेंदबाज का डेब्यू

और पढ़िए – KKR vs GT: कपिल देव के अंदाज में दौड़कर मोहित शर्मा ने पकड़ा शानदार कैच, देखें VIDEO

हाल ही मचाई है धूम 

32 साल के इफ्तिखार ने सिर्फ 10 एकदिवसीय मैच खेले हैं। नौ पारियों में 132 रन और नाबाद 32 रन के उच्चतम स्कोर के साथ बल्ले से उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन सोहेल की गैरमौजूदगी और शान मसूद की खराब फॉर्म के बाद पाकिस्तान के मध्य क्रम में उनकी जगह बन गई। इस तरह इफ्तिखार ने सालभर बाद टीम में एक बार फिर जगह बना ली। हाल ही उन्होंने टी-20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में उन्होंने 24 गेंदों में 3 चौके-6 छक्के ठोक 250 की स्ट्राइक रेट से 60 रन ठोके थे, हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने इसके लिए अपने देश से माफी भी मांगी थी। शान मसूद को दूसरे वनडे से हटा दिया गया। उनकी जगह अब्दुल्ला शफीक ने ली है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 
First published on: Apr 29, 2023 05:55 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola