हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: 24 गेंदों में 60 रन ठोककर बल्लेबाज ने बदल ली DP, देश से मांगी माफी

विज्ञापन
PAK vs NZ Iftikhar Ahmed

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। इस सीरीज के तीन मैचों में से 2 में जीत दर्ज कर पाकिस्तान की टीम 2-1 से आगे चल रही है। हालांकि उसे तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इफ्तिखार अहमद की शानदार पारी ने क्रिकेटप्रेमियों का दिल जीत लिया। इफ्तिखार ने 4 गेंदों में 60 रन ठोके। हालांकि अब वे बदले-बदले से नजर आ रहे हैं।

इफ्तिमेनिया…

सोमवार को लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 में कमाल दिखाने वाले इफ्तिखार अहमद ने अब अपने ट्विटर डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) को बदल लिया है। डीपी बदलने के बाद इफ्तिखार ने टि्वटर पर लिखा- न्यूप्रोफाइल पिक, इफ्तिमेनिया। इस फोटो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

मैच नहीं जिताने पर माफी मांगी

हालांकि इफ्तिखार ने इससे पहले लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच नहीं जिताने पर माफी मांगी है। अहमद ने पाकिस्तान के लिए ऐसे समय में पारी खेली जब पाकिस्तान के 7 विकेट 88 रन पर गिर चुके थे। इसके बाद उन्होंने 24 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली। मैच के बाद इफ्तिखार ने कहा- “मैं मैच खत्म नहीं कर पाने से निराश हूं। मैं पाकिस्तान के लिए मैच जीत सकता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया, इसलिए मैं पूरे देश से माफी मांगना चाहता हूं।’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा दबाव होता है, लेकिन मैंने फहीम अशरफ के साथ चीजों को सरल रखने की कोशिश की।’ “हम रन-रेट पर ध्यान केंद्रित नहीं कर रहे थे और केवल बाउंड्री मारने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि अगर आप रन-रेट को देखते रहते हैं तो यह आपके लिए मुश्किल बना देता है।” उन्होंने कहा, ‘हमारे गेंदबाज और बल्लेबाज फॉर्म में हैं इसलिए मुझे उम्मीद है कि हम सीरीज जीतेंगे।’ आखिरी दो मैच 20 और 24 अप्रैल को रावलपिंडी में हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola