हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: हारिस रऊफ की रफ्तार ने उगली आग, लगातार दो बार 4 विकेट चटकाकर बनाया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन
Haris Rauf

नई दिल्ली: पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ ने एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में रऊफ ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। रऊफ की गेंदों ने आग उगलते हुए विल यंग, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशाम और रचिन रवींद्र का शिकार किया। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरे मैच में भी 4 विकेट चटकाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज बने हारिस रऊफ 

लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट चटकाकर हारिस रऊफ ऐसा करने वाले पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले उमर गुल लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने के मामले में वह पाकिस्तान के तीसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले उमर गुल 6 बार और सईद अजमल 4 बार 4 विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं। खास बात यह है कि रऊफ के तीनों 4 विकेट हॉल न्यूजीलैंड के खिलाफ आए हैं। उन्होंने दो लगातार मैचों के अलावा 2021 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट लिए थे।

और पढ़िए – IPL 2023: इस महिला क्रिकेटर ने दी अर्जुन तेंदुलकर को बधाई, रहा है खास रिश्ता

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1647320895453810689?cxt=HHwWgsDSyYzoutwtAAAA

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1647318452405956608?cxt=HHwWgMDTufLZudwtAAAA

  • 4/18 (3.3) बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  • 4/22 (4) बनाम न्यूजीलैंड, 2023
  • 4/27 (4) बनाम न्यूजीलैंड, 2021

बाबर आजम का जलवा 

रऊफ के अलावा इमाद वसीम, जमान खान और शादाब खान ने भी शानदार गेंदबाजी कर एक-एक विकेट निकाला। पाकिस्तान की टीम की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। इस तरह कीवी टीम को दूसरे मैच में 38 रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान लगातार दो मैच जीतकर 2-0 से आगे हो गई है। तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL 2023, GT vs RR: अच्छी शुरुआत के बाद कैसे हार गई गुजरात टाइटंस की टीम? हार्दिक पांड्या ने बताई वजह

पाकिस्तान की जीत में कप्तान बाबर आजम का जलवा रहा। उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक 174.14 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन जड़े। ये उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर की तीसरी सेंचुरी रही।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola