PAK vs NZ: हारिस रऊफ की रफ्तार ने उगली आग, लगातार दो बार 4 विकेट चटकाकर बनाया ये रिकॉर्ड
Edited By Pushpendra Sharma

Haris Rauf
Edited By Pushpendra Sharma

Haris Rauf
नई दिल्ली: पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ ने एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में रऊफ ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। रऊफ की गेंदों ने आग उगलते हुए विल यंग, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशाम और रचिन रवींद्र का शिकार किया। इसी के साथ उन्होंने लगातार दूसरे मैच में भी 4 विकेट चटकाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
लगातार दूसरे मैच में 4 विकेट चटकाकर हारिस रऊफ ऐसा करने वाले पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले उमर गुल लगातार दो टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 4 विकेट ले चुके हैं। वहीं सबसे ज्यादा 4 विकेट लेने के मामले में वह पाकिस्तान के तीसरे गेंदबाज बन गए। उनसे पहले उमर गुल 6 बार और सईद अजमल 4 बार 4 विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं। खास बात यह है कि रऊफ के तीनों 4 विकेट हॉल न्यूजीलैंड के खिलाफ आए हैं। उन्होंने दो लगातार मैचों के अलावा 2021 में शारजाह में खेले गए मुकाबले में 4 विकेट लिए थे।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1647320895453810689?cxt=HHwWgsDSyYzoutwtAAAA
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1647318452405956608?cxt=HHwWgMDTufLZudwtAAAA
रऊफ के अलावा इमाद वसीम, जमान खान और शादाब खान ने भी शानदार गेंदबाजी कर एक-एक विकेट निकाला। पाकिस्तान की टीम की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। इस तरह कीवी टीम को दूसरे मैच में 38 रन से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की सीरीज में पाकिस्तान लगातार दो मैच जीतकर 2-0 से आगे हो गई है। तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा।
पाकिस्तान की जीत में कप्तान बाबर आजम का जलवा रहा। उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक 174.14 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन जड़े। ये उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर की तीसरी सेंचुरी रही।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: