नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला नेशनल स्टेडियम कराची में पहला टेस्ट खेल रही है। इसके बाद टीम 2 जनवरी से दूसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगी। दूसरे टेस्ट को लेकर फैंस को बड़ी खुशखबरी मिल गई है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के दूसरे टेस्ट के दौरान नेशनल बैंक क्रिकेट स्टेडियम के गेट मुफ्त में खोलने का फैसला किया है। पीसीबी के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर जियो न्यूज को बताया कि 2 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट के दौरान कराचीवासियों के लिए मुफ्त प्रवेश मिलेगा।
वीआईपी स्टेंड को छोड़कर सभी जगह मिलेगी एंट्री
अधिकारी ने कहा- दो वीआईपी टिकट वाले स्टेंड को छोड़कर, दूसरे टेस्ट के दौरान सभी स्टैंडों में कराचीवासियों के लिए नि: शुल्क प्रवेश। ये एंट्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। कराची में नेशनल स्टेडियम क्रिकेट एरिना में जावेद मियांदाद और हनीफ मोहम्मद स्टेंड वीआईपी की स्थिति में हैं। जिसमें प्रति दिन 500 रुपये का टिकट होता है।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1608079245682642944?cxt=HHwWgMC8mbrjhdEsAAAA
और पढ़िए – टीम से ड्रॉप होने वाले शिखर धवन का छलका दर्द, किया ये पोस्ट, जानें
लगातार घट रही है दर्शक संख्या
पीसीबी को टेस्ट क्रिकेट के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में लाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे टेस्ट ने स्टेडियम में बहुत सीमित संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है। इसके पीछे एक कारण खेलों का शेड्यूल है क्योंकि दोनों टेस्ट में सभी खेल दिवस कार्य दिवस हैं। पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन दर्शकों की गिरती संख्या का एक कारण है। पहले टेस्ट की बात करें तो तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर न्यूजीलैंड ने दो रनों की लीड ले ली है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 6 विकेट खोकर 440 रन बना लिए हैं। देखना होगा कि चौथे दिन मैच में किस तरह के मोड़ सामने आते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines