हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: Glenn Phillips का तूफान, क्रीज पर खड़े-खड़े ठोक डाला करारा छक्का, देखें वीडियो

विज्ञापन
PAK vs NZ Glenn Phillips Mohammad Wasim

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में रोमांचक नजारे देखने को मिले। इस मैच में संकट में चल रही कीवी टीम को ग्लेन फिलिप्स ने संभाला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में हाफ सेंचुरी ठोक डाली। ग्लेन टॉम लैथम के आउट होने के बाद मैदान पर आए और आते ही रनों की बारिश शुरू कर दी। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए दे दनादन 3 चौके और 4 छक्के ठोक डाले। ग्लेन ने मोहम्मद वसीम जूनियर और हारिस रऊफ की जमकर कुटाई की। उन्होंने दोनों गेंदबाजों के ओवरों में जमकर चौके-छक्के कूट डाले।

पाकिस्तानी खेमे में मचा दी हलचल

ग्लेन की आतिशी बल्लेबाजी देख पाकिस्तानी खेमे में हलचल मच गई। 41वें ओवर में मोहम्मद वसीम की शॉर्ट बॉल पर ग्लेन ने क्रीज पर खड़े-खड़े वाइड लॉन्ग की ओर धमाकेदार छक्का ठोक तबाही मचा डाली। ये गगनचुंबी छक्का देख मोहम्मद वसीम दंग रह गए। ग्लेन की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 44वें ओवर में ही 250 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

और पढ़िए – आईपीएल डेब्यू के लिए तैयार अर्जुन तेंदुलकर, 10 मैचों में चटका डाले इतने विकेट

विज्ञापन

https://twitter.com/Mujha_q_Nakala/status/1613943154150969357

न्यूजीलैंड को जीत दिलाकर लौटे फिलिप्स

ग्लेन अंत तक मैदान में डटे रहे और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाकर ही मैदान से लौटे। उन्होंने निचले क्रम पर एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद शानदार बल्लेबाजी की। फिलिप्स ने कुल 42 गेंदों में चार चाैके-चार छक्के ठोक नाबाद 63 रन जड़े। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत कीवी टीम ने इस  फाइनल मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से कब्जा जमा लिया। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉनवे ने 52, केन विलियमसन ने 53 और डेरिल मिशेल ने 31 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की टीम अब भारत का दौरा करेगी।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola