---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: डेरिल मिशेल ने चौका ठोक पूरी की सेंचुरी, जोशीले रिएक्शन ने लूट ली महफिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से रावलपिंडी में शुरू हुई 5 मैचों की वनडे सीरीज में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने शानदार शतक ठोक तबाही मचाई। ओपनर चाड बोवेस के जल्दी आउट होने के बाद मिशेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और चौके-छक्के जड़कर 103 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। मिशेल ने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से रावलपिंडी में शुरू हुई 5 मैचों की वनडे सीरीज में कीवी बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने शानदार शतक ठोक तबाही मचाई। ओपनर चाड बोवेस के जल्दी आउट होने के बाद मिशेल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे और चौके-छक्के जड़कर 103 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की। मिशेल ने अपने वनडे करियर की दूसरी सेंचुरी ठोकने के लिए 11 चौके-1 छक्का जड़ा। खास बात यह है कि उन्होंने अपना शतक चौका ठोक पूरा किया। इस शानदार सेंचुरी के बाद वे इतने जोश से भर गए कि रिएक्शन देखते-देखते वायरल हो गया।

42वें ओवर में पूरी की सेंचुरी 

ये नजारा 42वें ओवर में देखने को मिला। शाहीन अफरीदी की चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर आए मिशेल 97 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने इस गेंद पर मिडऑफ के ऊपर से चौका ठोका और आखिरकार सेंचुरी पूरी की। इसके बाद वे जोश से लबरेज नजर आए। उन्होंने अपने दोनों हाथ ऊपर किए और जोशीला सेलिब्रेशन कर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। उनकी ये शानदार पारी देख कीवी खिलाड़ी भी खुश हो गए। उन्होंने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। मिशेल ने 115 गेंदों में कुल 113 रनेां की पारी खेली। उन्हें 47वें ओवर में शाहीन अफरीदी ने फखर जमां के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा।

---विज्ञापन---

शतक से चूके विल यंग 

ओपनर विल यंग ने भी शानदार पारी खेली। हालांकि वे शतक से चूक गए। यंग ने 78 गेंदों में 8 चौके-2 छक्के ठोक कुल 86 रन जड़े। उन्हें शादाब खान ने हारिस रऊफ के हाथों कैच करा पवेलियन भेजा। टी-20 सीरीज के फाइनल में शतक जड़ने वाले मार्क चैपमैन का बल्ला नहीं चल सका। वह महज 15 रन बनाकर आउट हुए।

First published on: Apr 27, 2023 07:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola