नई दिल्ली: न्यूजीलैंड की टीम 14 अप्रैल से शुरू होने वाले व्हाइट बॉल टूर के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है। कीवी टीम के हरफनमौला खिलाड़ी डेरिल मिशेल पाकिस्तान के खिलाफ शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। मिशेल ने कहा- “यहां वापस आकर उत्साहित हूं और पाकिस्तान में खेलना हमेशा खुशी की बात है। हमारी टीम में कुछ नए चेहरे हैं। यह दौरा लंबा है और पाकिस्तान से उसके घरेलू हालात में खेलना आसान नहीं होगा।”
चुनौतीपूर्ण होगा दौरा
पिछले साल जनवरी में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से हराया था। मिशेल ने कहा कि पाकिस्तान विश्व स्तरीय टीम है। उन्होंने कहा- “कुछ प्रमुख क्रिकेटरों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ दौरा चुनौतीपूर्ण होगा। हम तैयार हैं और इस चुनौती को लेने के लिए उत्सुक हैं।” टॉम लैथम के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड की टीम मंगलवार को लाहौर पहुंची। दो दिन आराम करने के बाद न्यूजीलैंड की टीम 13 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लेगी।
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs MI: आखिरी बॉल पर मुंबई इंडियंस ने जीता मुकाबला, दिल्ली को घर में दी शिकस्त
न्यूजीलैंड स्क्वाड
टी20: टॉम लैथम (कप्तान), मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, कोल मैककोनी, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, विल यंग, चाड बोवेस, डेन क्लीवर, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, हेनरी शिपले, ब्लेयर टिकनर
ODI: टॉम लैथम (कप्तान), हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल, कोल मैककोनी, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ईश सोढ़ी, विल यंग, चाड बोवेस, बेन लिस्टर, एडम मिल्ने, जेम्स नीशम, हेनरी शिपले, ब्लेयर टिकनर
पाकिस्तान स्क्वाड
टी20: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, इहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और जमान खान
ODI: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इहसानुल्लाह, इमाम-उल-हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान अली आगा, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद और उसामा मीर।
और पढ़िए – IPL 2023: जोफ्रा आर्चर क्यों नहीं खेल रहे, कब तक करेंगे वापसी? जानिए
रिजर्व खिलाड़ीः अब्बास अफरीदी, अबरार अहमद और तैय्यब ताहिर
सीरीज का शेड्यूल
14 अप्रैल – पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
15 अप्रैल – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
17 अप्रैल – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर
20 अप्रैल – चौथा टी20ई, रावलपिंडी
24 अप्रैल – 5वां टी20 इंटरनेशनल, रावलपिंडी
वनडे सीरीज का शेड्यूल
27 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी
29 अप्रैल – दूसरा वनडे, रावलपिंडी
3 मई – तीसरा वनडे, कराची
5 मई – चौथा वनडे, कराची
7 मई – 5वां वनडे, कराची
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
10 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
23 mins agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
42 mins agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
1 hr agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
2 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines