नई दिल्ली: आखिरकार पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल का रास्ता तय कर लिया। बाबर की टीम लगभग सामान पैक कर चुके थी, लेकिन किस्मत कहें या कुछ और…नीदरलैंड जैसी टीम ने साउथ अफ्रीका को हराया और इधर पाकिस्तान ने बांग्लादेश पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री ले ली। अब पाकिस्तान सेमीफाइनल में 9 नवंबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। ये मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा।
बाबर आजम ने भरा जोश
इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टीम में जोश भरा है। उन्होंने बांग्लादेश पर जीत के बाद कहा- ये विश्वास था हमारा। हमें एक रोशनी मिली है। हम आज उस पर खरा उतरे हैं। बाबर ने आगे कहा- उत्साह बहुत था, लेकिन हमने इसे शो नहीं किया। हमें अपना 100 प्रतिशत एफर्ट देना है। बाबर ने कहा- पिछले दो मैचों में हमने जिस तरह से एक टीम की तरह खेला, उसे आगे भी रखना है। यही चीज हमें फाइनल में लेकर जाएगी।
मोहम्मद हैरिस की तारीफ
बाबर ने कहा- जिसके हाथ में जो चीज आए वो फिनिश करके आए। बाबर ने 18 गेंदों में 31 रन बनाने वाले मोहम्मद हैरिस से कहा- खास तौर पर हैरी जिस तरह से तुम खेले वो बेहतरीन था। यही छोटी-छोटी चीजें तुम्हें कॉन्फिडेंस देंगी। जब तुम मैच फिनिश करके आओगे तो तुम्हारा कॉन्फिडेंस लेवल ही अलग होगा।
बाबर ने कहा- जब मैच हाथ में आ गया हो और विकेट गिराकर नहीं आएं, हम इस चीज से गुजरे हैं। हमें भी बड़ों ने बताया था कि जब तुम मैच फिनिश करके आओगे तो तुम्हारा कॉन्फिडेंस लेवल बहुत ऊपर जाएगा फिर अगले मैच में तुम डिफरेंट खेलोगे क्योंकि तब आप कॉन्फिडेंस में होते हो। बाबर ने बॉलर्स को भी शानदार गेंदबाजी की बधाई दी।
पाकिस्तान का पलड़ा भारी (PAK vs NZ Head to Head)
इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री ले। दूसरी ओर टीम इंडिया भी इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंच सकती है। इस तरह फाइनल मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान हो सकता है। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच पाकिस्तान का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 28 मैच हुए हैं। इन 28 मैचों में से न्यूजीलैंड ने 11 जीते हैं जबकि पाकिस्तान 17 मौकों पर विजयी हुआ है। खास बात यह है कि पाकिस्तान 6 बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
20 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines