नई दिल्ली: बाबर आजम ने एक बार फिर बड़ा धमाका कर दिया है। शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में बाबर ने एक बार फिर बल्ले से कहर बरपाया और शानदार सेंचुरी ठोक डाली। ओपनिंग करने उतरे बाबर अंत तक डटे रहे और नाबाद सेंचुरी ठोक मैदान से लौटे। उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौके-3 छक्के ठोक 174.14 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 101 रन जड़े। उन्होंने लास्ट बॉल पर चौका ठोक अपनी सेंचुरी जमाई। ये बाबर के टी-20 इंटरनेशनल करियर की तीसरी सेंचुरी रही।
3 शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने बाबर आजम
इसी के साथ उन्होंने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया। बाबर तीन शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने ये तीन शतक पिछले तीन सालों में जड़े हैं। वह 2021, 2022 और अब 2023 में T20i सेंचुरी जड़ चुके हैं। इसी के साथ बाबर T20i में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने के मामले में दूसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने तीन शतक जमाए हैं।
बाबर इस शानदार शतक के साथ सूर्यकुमार यादव, कॉलिन मुनरो, एस डाविजी, ग्लेन मैक्सवेल के बराबर पहुंच गए। T20i में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम दर्ज है। बता दें कि पाकिस्तान के लिए T20i में सबसे ज्यादा सेंचुरी जड़ने वाले बाबर पहले बल्लेबाज हैं। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने एक सेंचुरी जड़ी है।
नजम सेठी बोले- वाह जी वाह
बाबर की धमाकेदार बल्लेबाजी देख पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी ने ट्वीट कर कहा- वाह जी वाह। सेठी का ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि उन्होंने इस सीरीज से पहले बयान देकर कहा था कि बाबर की कप्तानी उनकी बल्लेबाजी और मैच प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।
बाबर आजम की तीन T20i सेंचुरी
- 122 रन, 2021 बनाम साउथ अफ्रीका
- नाबाद 110 रन, 2022 बनाम इंग्लैंड
- नाबाद 101 रन, 2023 बनाम न्यूजीलैंड
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
31 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
49 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines