PAK vs NZ 3rd T20: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को खेला गया। इस मैच का आयोजन लाहौर के गद्दाफी स्टडियम में खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने धाकड़ प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के चलते सीरीज 2-1 पर पहुंच गई है।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा टी20 मैच काफी रोमांचक था। इस मैच का नतीजा आखिरी गेंद पर निकला। जिसमें पाकिस्तान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे लेकिन बल्लेबाज आउट हो गया। इसके चलते मेजबान टीम 4 रन के छोटे अंतर से मैच हार गई।
और पढ़िए – IPL 2023, CSK vs RCB: अच्छी शुरुआत के बाद कैसे हार गई बैंगलोर की टीम? कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने बताई वजह
टॉम लेथम ने खेली शानदार पारी
मैच में न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने शुरुआत में ही ओपनर बोव्स का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद टॉम लेथम ने पारी को संभाला। उन्होंने 49 गेंदों पर 64 रन बनाए। इसकी बदौलत टीम का स्कोर 163 रनों तक पहुंचा। टीम की तरफ से डेरिल मिचेल ने भी 33 रन बनाए।
इफ्तिखार अहमद की पारी खराब
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में ही 6 विकेट गंवा दिए। ऐसे में जब इफ्तिखार अहमद बल्लेबाजी करने आए तो पाकिस्तान ने 11.5 ओवर में 64 रन पर 6 विकेट खो दिए थे। यह मैच लगभग समाप्त हो गया था। लेकिन इसके बाद इफ्तिखार ने अपनी बैटिंग का जलवा बिखेरा।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘फाफ और मैक्सी रहते तो…’, एमएस धोनी ने बेंगलुरु में जीत कर भी जताई चिंता
उन्होंने 24 गेंद पर 60 रन की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। 20वें ओवर की चौथी गेंद पर जब इफ्तिखार आउट हुए तब पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए 2 गेंद पर 4 रन की दरकार थी। लेकिन स्ट्राइक पर मौजूद हारिस रऊफ इन 2 गेंद पर एक भी रन नहीं बना पाए। इस तरफ पाकिस्तान की टीम आखिरी ओवर में मैच हार गई।
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
15 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
27 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
28 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: संजू सैमसन ने ठोका तूफानी अर्धशतक, अभिषेक शर्मा भी मचा रहे धमाल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines