PAK vs NZ: पाकि्सतान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में तीसरा वनडे खेला जा रहा है। इस मैच में लेग स्पिनर ईश सोढ़ी ने पाकिस्तान का तीसरा झटका दिया है। उन्होंने मोहम्मद रिजवान को शिकार कर लिया है। इस विकेट के साथ ही ईश सोढ़ी ने फखर जमां और मोहम्मद रिजवान के बीच हुई 154 रनों की साझेदारी को तोड़ा। रिजवान 74 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
अगर मैच की बात करें तो फिलहाल पाकिस्तान ने 34 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान के लिए फखर जमां 93, जबकि हैरिस सोहेल 2 रन पर नाबाद हैं।
ईश सोढ़ी ने किया रिजवान को क्लीन बोल्ड
ददरअसल, ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड के लिए पारी का 34वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होने रिजवान का खेल कर दिया। ईश सोढ़ी की जिस गुगली पर रिजवान क्लीन बोल्ड हुए, वह बेहद खतरनाक थी, जो पिच पर गिरी और रुककर आई, यहीं रिजवान गच्चा खा गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं।
और पढ़िए –IND vs SL: उमरान मलिक की दीवानगी, दूसरे मैच की डिमांड क्या तीसरे वनडे में करेंगे पूरी
निराश होकर पवेलियन लौटे रिजवान
रिजवान ने पीछे हटकर गली और स्लिप के बीचों-बीच शॉट खेलने की कोशिश की थी, जिसमें वह नाकाम रहे। आउट होने के बाद रिजवान बेहद निराश होकर पवेलियन लौटे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान- फखर जमान, शान मसूद, बाबर आजम (सी), मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यूके), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ
और पढ़िए –PAK vs NZ: फखर जमां ने ठोका 81 हजार रुपये का छक्का, देखें वीडियो
न्यूजीलैंड- फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसर
3 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
15 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
24 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines