PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रा रहा। इस मुकाबले में पांचों दिन कमाल का रोमांच नजर आया। अंतिम दिन पाकिस्तान को 319 रन बनाने थे, एक वक्त जब पाकिस्तान को 10 ओवर में 44 रन चाहिए थे तो लग रहा था कि पाकिस्तान यह मैच आसानी से निकाल लेगा, लेकिन नतीजा ड्रा रहा।
कराची टेस्ट मैच के हीरो रहे सरफराज अहमद
कराची टेस्ट मैच के हीरो पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद रहे। उन्होंने संकट की घड़ी में अपनी टीम के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक ठोका। सरफराज ने दूसरी पारी में 176 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौके-एक छक्का ठोक कुल 118 रन जड़े, लेकिन वह मैच को नहीं जिता पाए, उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
और पढ़िए – भारत और श्रीलंका के बीच निर्णायक मैच आज, घर बैठे फ्री में ऐसे देखें लाइव
सरफराज ने 9 साल बाद लगाया शतक
इस मुकाबले में सरफराज अहमद ने करीब 9 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक जमाया। उन्होंने अपने करियर का आखिरी शतक 2014 में जमाया था। ये उनके टेस्ट करियर की चौथी सेंचुरी थी। मैच के बाद पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद ने अपनी पारी और मैच को लेकर प्रेसकॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए।
मेरे करियर की बेस्ट सेंचुरी- सरफराज
इस सेंचुरी को कैसे देखते हैं? इस सवाल पर सरफराज अहमद ने कहा कि ‘अभी तक जितनी भी सेंचुरी मैने बनाई हैं, उनमें से यह वन ऑफ द बेस्ट थी, क्योंकि चौथी इनिंग में किसी भी पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होता। इस लिहाज से यह मैरे करियर की बेस्ट सेंचुरी थी। मैच पूरे पांचों दिन बहुत अच्छा चला।’
और पढ़िए – राजकोट में भी बरस सकते हैं रन, फिर गरज सकता है सूर्या-अक्षर का बल्ला
10 ओवर में 44 रन चाहिए थे, आप जीत सकते थे?
सरफराज अहमद ने कहा कि ‘अंतिम सेशन में हम टारगेट की तरफ गए, लेकिन आगा सलमान जब आउट हुआ तो उस वक्त हम मैच में पिछड़ गए और मैच ड्रा की तरफ चला गया।’ टीम से बाहर रहने के दिनों में आपने क्या किया? इस पर सरफराज अहमद ने कहा कि ‘ क्रिकेट से दूर रहा तो मैने अच्छे लोगों से बात की। प्रैक्टिस करते रहा, कुछ लोगों ने मुझे सपोर्ट किया। इसी सपोर्ट ने हिम्मत दी और मुझे क्रिकेट से जोड़े रखा। अब जब मौका मिला तौ मैने रन बनाए।’
पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट स्कोरकार्ड
यह मुकाबला कराची में खेला गया। जिसमें न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे, वहीं पहली पारी में पाकिस्तान की पूरी टीम 408 रन बनाकर आउट हो गई थी। पांचवें दिन न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर 277 रन पर पारी घोषित की थी और पाकिस्तान को 319 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अंतिम दिन 9 विकेट के नुकसान पर 304 रन बना। इस तरह मुकाबला ड्रा रहा.
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
3 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
4 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
4 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines