---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: बाबर के रनआउट के बाद इमाम-उल-हक ने काट डाला गदर, ब्रेसवेल की गेंद पर ठोका खतरनाक छक्का, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आए। दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 449 रन बनाकर आउट हो गई। इस लीड का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की टीम को 11वें ओवर तक दो शुरुआती झटके मिलने के बाद कप्तान बाबर आजम और […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन क्रिकेट के दिलचस्प नजारे सामने आए। दूसरे दिन न्यूजीलैंड की टीम 449 रन बनाकर आउट हो गई। इस लीड का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम की टीम को 11वें ओवर तक दो शुरुआती झटके मिलने के बाद कप्तान बाबर आजम और इमाम उल हक ने जैसे-तैसे पारी को संभाला, लेकिन बाबर कंफ्यूजन के चलते रनआउट हो गए। इसके बाद इमाम-उल-हक ने गदर मचा दिया। 46 रन बनाकर खेल रहे इमाम ने माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर इतना खतरनाक छक्का ठोका कि सब दंग रह गए।

ब्रेसवेल की गेंद पर ठोका शानदार छक्का

ये नजारा 35वें ओवर की पहली ही गेंद पर देखने को मिला। बाएं हाथ के गेंदबाज ब्रेसवेल ने जैसे ही इमाम उल हक को ओवर द विकेट गेंद डाली, इमाम ने दो कदम आगे बढ़ाए और डीप एक्स्ट्रा कवर पर ऐसा खतरनाक छक्का कूटा कि गेंदबाज देखता ही रह गया। इस छक्के के साथ इमाम ने अपनी सातवीं हाफ सेंचुरी पूरी की।

---विज्ञापन---

और पढ़िए BBL 2022: आउट या नॉटआउट? Adam Zampa के Mankading पर मच गया बवाल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

शतक के करीब पहुंचे इमाम उल हक

बहरहाल, मैच की बात करें तो इमाम ने दूसरे सेशन में शाम तक 124 गेंदों में 74 रन बना लिए हैं। जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल है। इमाम शानदार बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं और शतक के करीब हैं। पाकिस्तान की टीम 301 रनों से पीछे है। देखना दिलचस्प होगा कि इमाम उल हक और पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में कहां तक जाते हैं।

और पढ़िए –PAK vs NZ: गलती किसकी? इमाम उल हक ने बाबर आजम को करा दिया रनआउट? देखें वीडियो

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 03, 2023 05:45 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola