हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs NZ: फखर जमां ने खेली 180 रनों की पारी, पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से दी मात

विज्ञापन

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच शनिवार को रावलपिंडी में खेला गया। इस मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के चलते उन्होंने सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान की इस जीत में एक बार फिर से हीरो फखर जमां रहे जिन्होंने 180 रनों की पारी खेली।

मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 336 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसे पाकिस्तान ने 48.2 ओवर में तीन विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान की वनडे क्रिकेट इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी सफल रन चेज है। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने भी लगातार दूसरा शतक जमाया। उन्होंने 129 रन की करियर बेस्ट पारी खेली।

और पढ़िए – IPL 2023: ‘आखिरी के ओवरों में हम’ रोमांचक हार पर क्या बोले एमएस धोनी?

डेरिल मिचेल फिर चमके, न्यूजीलैंड ने दिया विशाल स्कोर

बाबर आजम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पिछले मैच में शानदार पारी खेलने वाले विल यंग इस बार 19 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनके बाद चाड बोवेस ने अर्धशतक जड़ते हुए दूसरे विकेट के लिए डेरेल मिशेल के साथ 86 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान टॉम लेथम ने भी मिचेल का साथ दिया और टीम के स्कोर को 336 रनों तक ले गए।

विज्ञापन
और पढ़िए – Asian Championships 2023: सात्विक साईंराज और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने रचा इतिहास, 58 साल बाद भारत को दिलाया गोल्ड

फखर जमां ने खेली 180 रनों की पारी

336 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को ओपनर इमाम उल हक और फखर जमां ने शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने 66 रनों की साझेदारी की। 24 के निजी स्कोर पर इमाम के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान बाबर आजम ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान ने भी अर्धशतक जमाया। वहीं फखर जमन अंत तक नाबाद रहे, उन्होंने 144 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 180 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इसी पारी के चलते टीम मैच जीत गई।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola