PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और न्यूजीलैंड ने आते ही तीन महत्वपूर्ण विकेट झटक लिए। जिसमें से शान मसूद का विकेट काफी दमदार था।
छक्का मारने जा रहे थे शान मसूद, गेंदबाज ने दिखाई चालाकी
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने आते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अटैक करने का सोचा और इंग्लैंड के जैसे बेजबॉल क्रिकेट खेलने का प्लान बनाया हालांकि ये शुरुआत में ही फेल हो गया जब टीम के दोनों ही ओपनर्स ने शॉट मारने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया। जिसमें से शान मसूद तो पूरी तरफ से हैरान रह गए।
दरअसल मैच के छठवें ओवर में न्यूजीलैंड के स्पिनर माइकल ब्रेसवेल गेंदबाजी करने आए जिनकी गेंद पर शान मसूद ने आगे बढ़कर छक्का लगाने का सोचा। लेकिन ब्रेसवेल ने उनके इरादों को पहले ही समझ लिया और गेंद उनसे दूर फेंक दी। जिसके बाद विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने बिना कोई भी समय बिगाड़ी गिल्लियां उखाड़कर मसूद को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
https://twitter.com/AaliHasan10/status/1607247466302263301
सरफराज अहमद की हुई वापसी
पाकिस्तान की टीम में दिग्गज खिलाड़ी सरफराज अहमद की वापसी हो गई है। वहीं मोहम्मद रिजवान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सरफराज को हाल ही में टीम के स्कवॉड में शामिल किया गया था। वे 3 साल बाद टीम के लिए कोई मैच खेल रहे हैं।
और पढ़िए – AUS vs SA: Cameron Green ने चटका डाले 5 विकेट..तोड़ दी साउथ अफ्रीका की कमर, देखें वीडियो
20 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेल रही है। एक तरफ पाकिस्तान की टीम है जो अंग्रेजों से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के सदमें से उभरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतर रही है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की कमान टिम साउदी के कंधों पर है और वे इसे जरुर अच्छे से संभालना चाहेंगे।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines