PAK vs NZ 1st Test: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज कराची में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम में दिग्गज खिलाड़ी सरफराज अहमद की वापसी हो गई है। वहीं मोहम्मद रिजवान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सरफराज को हाल ही में टीम के स्कवॉड में शामिल किया गया था। वे 3 साल बाद टीम के लिए कोई मैच खेल रहे हैं।
50वां टेस्ट मैच खेल रहे सरफराज अहमद, नेट्स में खेले दमदार शॉट्स
पाकिस्तान की टीम का जब ऐलान हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल टीम में दिग्गज खिलाड़ी सरफराज अहमद को शामिल किया गया वहीं स्टार बल्लेबाज रिजवान को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। सरफराज ने आखिरी टेस्ट मैच 2019 के जनवरी में खेला था। ये सरफराज का 50वां टेस्ट मैच है। इससे पहले उन्होंने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। सरफराज का एक वीडियो पीसीबी ने शेयर किया है जिसमें वे गेंदबाज पर नेट्स में शानदार शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं।
और पढ़िए – AUS vs SA: Cameron Green ने चटका डाले 5 विकेट..तोड़ दी साउथ अफ्रीका की कमर, देखें वीडियो
और पढ़िए – PAK vs NZ: कराची में Babar Azam का हाहाकार…तोड़ ताला Ricky Ponting का ये विश्व रिकॉर्ड
20 साल के लंबे इंतजार के बाद न्यूजीलैंड पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। एक तरफ पाकिस्तान की टीम है जो अंग्रेजों से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के सदमें से उभरते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम की कमान टिम साउदी के कंधों पर है और वे इसे जरुर अच्छे से संभालना चाहेंगे।
और पढ़िए – PAK vs NZ: कराची में Babar Azam का हाहाकार…तोड़ ताला Ricky Ponting का ये विश्व रिकॉर्ड
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल
NZ vs PAK head to head: ये है दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों पर नजर डाली जाए तो अभी तक दोनों टीमों के बीच 60 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें पाकिस्तान टीम ने 25 मुकाबलों में जीत दर्ज की है वहीं न्यूजीलैंड टीम 14 मुकाबले जीतने में कामयाब रही है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: भारत को मिला तीसरा विकेट, टिम सीफर्ट की शानदार पारी का हुआ अंत
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines