PAK vs NZ 1st: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 438 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने 183 रनों की साझेदारी की। हालांकि बाद में पाकिस्तान ने वापसी की और तीन विकेट झटक लिए। जिसमें से नौमान अली ने पहले डेवोन कोन्वे और फिर हैनरी निकेलस का शिकार किया।
नौमान अली ने गेंद से बरपाया कहर
52वें ओवर में डेवोन कॉन्वे का विकेट गंवाने के बाद टॉम लेथम ने पारी को संभाला और अपना 13वां शतक भी जड़ दिया। हालांकि 70वें ओवर में पाकिस्तान के युवा गेंदबाज अबरार अहमद ने उन्हें भी आउट कर दिया। जिसके बाद हैनरी निकोलस ने कप्तान केन विलियमसन के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन वे भी नौमान अली की गेंद में चकमा खा गए और आउट हो गए। दरअसल पारी के 81वें ओवर में नौमान अली ने दमदार गेंद डाली जो कि टप्पा खाने के बाद सीधे अंदर घुसने लग गई। इस पर निकोलस ने बल्ला घुमाया लेकिन इनसाइड एज लग गया और गेंद सीधे स्टंप से टकरा गई।
बाबर हुए अनफिट, मैदान पर कप्तान के रुप में उतरे मोहम्मद रिजवान
दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ तो मैदान पर बाबर आजम नहीं दिखे रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें मौसमी बुखार हो गया है। ईएसपीएन क्रिक इंफो के मुताबिक बाबर की गैरमौजूदगी में टीम की प्लेइंग 11 से बाहर किए गए मोहम्मद रिजवान फिल्ड पर कप्तानी करते नजर आए और उन्होंने फिल्ड भी जमाई। हालांकि बाद में रिव्यू लेते समय अंपायर ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद दिग्गज खिलाड़ी और पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने ये जिम्मेदारी निभाई।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
17 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
24 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
43 mins agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
2 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines