PAK vs NZ: 2 बार हाथ में आयी गेंद फिर भी छूट गया Babar का कैच...गुस्से में आकर Daryl Mitchell ने की ये हरकत, देखें VIDEO

PAK vs NZ 1st test live score Daryl Mitchell drops Babar Azam's catch

PAK vs NZ 1st test live score Daryl Mitchell drops Babar Azam's catch

PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज से पहला टेस्ट मैच शुरू हुआ है। यह मुकाबला कराची में खेला जा रहा है। पाकिस्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम को एक मौका दिया है। डेरिल मिशेल ने स्लिप में बाबर आजम का आसान कैच छोड़ दिया। फील्डर के हाथ में दो बार गेंद आई फिर भी वह कैच नहीं पकड़ पाया।

विज्ञापन

बाबर आजम का कैच छूटन के बाद डेरिल मिशेल अपने आप पर गुस्सा निकालते नजर आए। उन्होंने अपने आप पर चिल्ला और बेहद निराश दिखे। जिस गेंद पर बाबर आजम का कैच छूटा वह 15वें ओवर की तीसरी गेंद थी, यह ओवर माइकल ब्रेसवेल फेंक रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह मिला बाबर आजम का मौका

माइकल ब्रेसवेल ने अपने ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टंप पर फुलर लेंथ गेंद फेंकी थी, जिस पर बाबर ने बैट लगाया तो ऐज लेते हुए बॉल सीधा स्लिप के फील्डर के पास गई, लेकिन डेरिल मिशेल यह कैच लपकने में नाकाम रहे।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए बाबर आजम क्रीज पर

अगर लाइव स्कोर की बात करें तो पाकिस्तान को शुरुआत में 3 झटके लग चुके हैं। न्यूजीलैंड के ऑफ स्पिनर Michael Bracewell दो विकेट ले चुके हैं। उन्होंने इमाम उल हक और शान मसूद को आउट किया। वहीं एक विकेट अजाज पटेल ने झटका। फिलहाल पाकिस्तान ने 28 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 110 रन बना लिए हैं। क्रीज पर बाबर आजम और सउद शकील डटे हुए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ