PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कीवी टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शतकीय पारी खेली।23 महीने और 25 दिन बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा है। विलियमसन ने आखिरी बार 3 जनवरी 2021 को पाकिस्तान के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में 238 रनों की पारी खेली थी।
क्राइस्टचर्च टेस्ट से लेकर 27 दिसंबर 2022 तक केन विलियमसन ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर 41 मैच खेले हैं, इस दौरान वह किसी में भी शतक नहीं जड़ सके थे, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जब उनका बल्ला चला तो खूब रन निकले। विलियमसन ने 105 रनों की नाबाद पारी खेली।
और पढ़िए – संजू सैमसन ने अपनी फोटो के सामने मचाई तबाही, ठोक डाले इतने रन
और पढ़िए – ICC Womens T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का ऐलान, हरमन की टीम में इस खतरनाक बॉलर की वापसी
विलियमसन का हुआ जोरदार स्वागत
न्यूजीलैंड टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का 25वां शतक बनाया है। जब वह तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद पवेलियन लौटे थो टीम के साथियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने तालियां बजाईं और केन विलियमसन की पीठ थपथपाई। blackcapz ने इस वाकये का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
कराची टेस्ट मैच का हाल
वहीं अगर मैच की बात करें तो पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच कराची में खेला जा रहा है पाकिस्तान टीम ने पहली परी में 438 रन बनाए थे, इसके जवाब में कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट खोकर 440 रन बना लिए हैं और 2 रन की बढ़त हासिल कर ली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
6 mins agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
39 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
1 hr agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines