नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला गया पहले टेस्ट ड्रॉ पर खत्म हुआ। पांचवें और आखिरी दिन पाकिस्तान ने 311 रन बनाकर पारी घोषित कर न्यूजीलैंड को 138 रनों का टार्गेट दिया, लेकिन खराब रोशनी के चलते मैच पूरा नहीं खेला जा सका और ड्रॉ हो गया।
बाबर आजम के पारी घोषित करने पर सवाल
हालांकि कप्तान बाबर आजम के पारी घोषित करने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि खराब लाइट न होती तो उनकी जल्दबाजी पाकिस्तान को भारी पड़ सकती थी। न्यूजीलैंड ने 7.3 ओवर में 61 रन बना लिए थे और उसे जीत के लिए महज 77 रन बनाने थे। ऐसे में बाजी पलट सकती थी। हालांकि पाकिस्तान के गेंदबाज अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में बड़ा झटका दे दिया।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1608795645921603584?cxt=HHwWgMDR9bfHy9MsAAAA
माइकल ब्रेसवैल को दिया चकमा
अबरार ने अपनी जादुई गेंद से माइकल ब्रेसवैल को चकमा दिया। जैसे ही अबरार ने गेंद डाली ब्रेसवैल आगे बढ़े, लेकिन बॉल नीची रह गई और चट्ट से विकेट पर पड़ी और गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। ब्रेसवैल महज 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस विकेट को चटकाने के बाद अबरार का मानो खून खौल गया। उन्होंने एग्रेशन के साथ ऐसा रिएक्शन दिया कि सब दंग रह गए। अबरार का ये रिएक्शन चर्चा का विषय बन गया है।
और पढ़िए –PAK vs NZ: चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के साथ कप्तान के मतभेद? बाबर आजम ने तोड़ी चुप्पी
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1608803672661839878?cxt=HHwWjMDS5dOaz9MsAAAA
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1608803329622310914?cxt=HHwWhIDU-deGz9MsAAAA
और पढ़िए –MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, CSK के फैंस के लिए खुशखबरी, जानिए पूरा मामला
अबरार ने की शानदार गेंदबाजी
हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने धुआंधार बल्लेबाजी करना शुरू कर दी। मैच ड्रॉ होने से पहले डेवोन कॉनवे ने 16 गेंदों में 18 और टॉम लैथम ने 24 गेंदों में 35 रन ठोके। लैथम ने तीन चौका और एक छक्का जड़ा। अबरार ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 5 विकेट चटकाए थे। खास बात यह है कि वह महज तीसरा ही टेस्ट खेल रहे थे। इस जादुई स्पिनर ने अपनी गेंदबाजी से दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
20 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines