PAK vs NZ ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज खेला जा रहा है। इस मैच का आयोजन कराची के स्टेडियम में हो रहा है। इसमें टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इससे पहले दोनों ही टीमों ने टेस्ट सीरीज खेली थी जो कि ड्रॉ रही। 2023 में आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड कप के लिहाज से ये मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद ही ज्यादा जरुरी है।
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), टॉम लैथम (w), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ़
दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण सीरीज
वर्ल्ड कप इस साल भारत में हो रहा है ऐसे में न्यूजीलैंड के पास सब कांटिनेंट में अपनी टीम को परखने का सुनहरा मौका है। वहीं पाकिस्तान की टीम अपना सही कांबिनेशन तलाशने के लिए उतरेगी। इन दोनों ही टीमों के बीच सीरीज के सारे ही मैच कराची में ही होंगे ऐसे में इस शुरुआती मैच में टीम को पिच का भी हिसाब लग जाएगा। साल 2019 के वनडे विश्व कप की बात करें तो न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से आगे थी। न्यूज़ीलैंड का सफर प्वाइंट्स टेबल में चौथे नम्बर पर रहकर खत्म हुआ था। जबकि पाकिस्तान की टीम पांचवे नंबर पर थी।
पाकिस्तान का स्कवॉड:
बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद , तैय्यब ताहिर, उस्मा मीर
न्यूज़ीलैंड का स्कवॉड:
केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, टिम साउदी
और पढ़िए – भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, Jasprit Bumrah सीरीज शुरू होने से पहले ही हुए बाहर
PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।
PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
8 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
35 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines