PAK vs NAM: पाकिस्तान और नामीबिया के मुकबाले में खिलेगी धूप या बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए कोलंबो के मौसम का हाल
PAK vs NAM Weather Report: पाकिस्तान के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल करना बेहद जरूरी है, हालांकि बारिश से भी उनका बेड़ा पार हो जाएगा. ऐसे में जानना जरूरी है कि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स कल्ब के आसपास मौस का हाल कैसा रहने की उम्मीद है.
PAK vs NAM Weather Forecast: पाकिस्तान 18 फरवरी को कोलंबो में T20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने आखिरी ग्रुप ए के मैच में नामीबिया से भिड़ेगा, ये मुकाबला इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस जानने के लिए बेताब हैं कि बुधवार को वहां मौसम का हाल क्या होगा.
विज्ञापन
पाकिस्तान के लिए अहम मुकाबला
ये मैच पाकिस्तान के लिए बहुत जरूरी है, जिसके अभी 3 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं. जीत या बारिश होने पर भी वो सुपर 8 स्टेज में पहुंच सकते हैं. हालांकि नामीबिया से हारने पर उनकी क्वालिफिकेशन की उम्मीदें दिन में बाद में भारत बनाम नीदरलैंड्स मैच के नतीजे पर निर्भर हो जाएंगी. नीदरलैंड्स को क्वालिफिकेशन के लिए, उन्हें अपने खराब नेट रन रेट -1.352 को सुधारने और 4 पॉइंट तक पहुंचने के लिए बड़े अंतर से जीत की जरूरत होगी. अगर पाकिस्तान आगे बढ़ता है तो वो सुपर 8 स्टेज के ग्रुप 2 में न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ शामिल हो जाएंगे.
पाकिस्तान ने अपने कैंपेन की शुरुआत नीदरलैंड्स पर रोमांचक जीत के साथ की, जिसमें फहीम अशरफ के 11 गेंदों पर 29* रन की धमाकेदार पारी की वजह से आखिरी 2 ओवर में 29 रन का पीछा किया. इसके बाद उन्होंने अमेरिका पर शानदार जीत हासिल की, लेकिन भारत के खिलाफ उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा, जिसने 175/7 रन बनाए और फिर पाकिस्तान को 114 रन पर आउट कर दिया. कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि खराब एग्जिक्यूशन और शुरुआती विकेटों की वजह से उन्हें मैच गंवाना पड़ा.
कोलंबो में बादल छाए रहने की उम्मीद है, लेकिन बारिश से खेल में ज्यादा रुकावट आने के चांसेज नहीं है. टेम्परेचर 24 से लेकर 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, ह्यूमिडिटी तकरीबन 80 परसेंट रहेगी और हवाएं 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी, जिससे खेलने के हालात थोड़े मुश्किल हो जाएंगे.