PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड टीम के 14 सदस्यों को किसी अनजान वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि मैच से एक दिन पहले ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स समेत टीम के कुल 14 सदस्य एक अज्ञात वायरस का शिकार हो गए हैं। हालांकि ये कौन सा वायरस है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इसे लेकर अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रुट ने जानकारी दी है।
ये फूड पॉइजनिंग या फिर कोविड नहीं है- जो रुट
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले प्रेस क्रांफ्रेसंस का आयोजन किया गया। इसमें कप्तान बेन स्टोक्स ने भाग नहीं लिया क्योंकि वे बीमार हैं। वहीं उनकी जगह जो रुट ने भाग लिया। इस कांफ्रेंस में उनसे अजीबोगरीब बीमारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि ये क्या है लेकिन में इतना जानता हूं कि ये कोरोना वायरस या फिर फूड पॉइजनिंग नहीं है।
मैं एक दिन में ठीक हो गया था- जो रुट
जो रुट ने बताया कि ये जो भी है इतना खतरनाक नहीं है और ये हमारी पूरी टीम को एक साथ हुआ है। मेरी भी तबीयत कल खराब थी लेकिन अब मुझे अच्छा लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि मेडिकल टीम लगातार प्लेयर्स के साथ है और मुझे पूरी उम्मीद है कि कल तक सभी खिलाड़ी ठीक हो जाएंगे और हम मैच पूरे जोश के साथ खेल सकेंगे। वहीं जो रूट ने ये साफ कर दिया कि अगर स्टोक्स बीमारी के चलते मैच नहीं खेलते है तब भी वे कप्तानी नहीं करेंगे।
मैच से पहले खिलाड़ियों के ठीक होने की उम्मीद
वहीं इससे पहले इंग्लैंड टीम के प्रवक्ता के हवाले से भी जानकारी दी गई थी कि टीम के सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुए हैं। ये किसी दूसरे वायरस का शिकार हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि मैच से पहले ज्यादातर खिलाड़ी ठीक हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
17 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
18 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
1 hr agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
2 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
3 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
11 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
12 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines