PAK vs ENG: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना लिए हैं। इस मैच में पाकिस्तानी गेंदबाजों का जमकर पिटाई हुई। सबसे ज्यादा रन जाहिद महमूद ने लुटाए।
जाहिद महमूद ने इस मैच में कुल 23 ओवर फेंके। इस दौरान उन्होंने 160 रन लुटा दिए। हालांकि उन्हें दो विकेट भी मिले। अंग्रेजी टीम के बल्लेबाजों ने इस गेंदबाज को निशाना बनाया और जमकर रन लूटे। जाहिद महमूद Right-arm legbreak स्पिन गेंदबाज हैं। आज उन्होंने पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया है।
और पढ़िए – BCCI ने CAC सदस्यों की नियुक्ति का किया ऐलान, तीन पूर्व क्रिकेटर शामिल
https://twitter.com/_cricketsocial/status/1598275614141689857?s=20&t=d4hlO_8tOh5y4rY10pN9EQ
https://twitter.com/Rodony_/status/1598285932352114688?s=20&t=d4hlO_8tOh5y4rY10pN9EQ
पहले दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने बनाए 506 रन
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बना लिए हैं। पहले दिन कुल 75 ओवर फेंके गए, लाइट कम की समस्या होने की वजह से पहले दिन 15 ओवर कम फेंके गए। इंग्लैंड के लिए चार बल्लेबाजों ने रिकॉर्ड शतक ठोके। जैक क्राली (1), बेन डकैत (107), ओली पॉप (108) हैरी ब्रूक (101) ने सेंचुरी बनाई।
https://twitter.com/grassrootscric/status/1598289340580646912?s=20&t=d4hlO_8tOh5y4rY10pN9EQ
17 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट सीरीज खेलने गई इंग्लैंड टीम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। 17 साल बाद इंग्लैंड पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच खेल रही है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: पहले ही दिन बना डाले 7 रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
https://twitter.com/OneCricketApp/status/1598283046796808193?s=20&t=d4hlO_8tOh5y4rY10pN9EQ
https://twitter.com/with_haseeeb/status/1598288584087601154?s=20&t=d4hlO_8tOh5y4rY10pN9EQ
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, बाबर आजम (c), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, जाहिद महमूद
https://twitter.com/SG_1511/status/1598286990134636544?s=20&t=d4hlO_8tOh5y4rY10pN9EQ
इंग्लैंड प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (c), लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक, जैक लीच, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines