PAK vs ENG 3rd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप कर ली हैा इंग्लैंड ने सीरीज के तीनों ही मैचों में दमदार प्रदर्शन किया और पाकिस्तान को उसके घर में ही 3-0 से मात दे दी। टीम की इस जीत में कप्तान बेन स्टोक्स ने भी महत्वपू्र्ण भूमिका निभाई और टीम को जीत की ओर ले गए। हालांकि एक ऐसा भी पल आया जब हर कोई उन्हें देखकर हंसने लग गया और वे खुद भी हैरान हो गए।
बेन स्टोक्स के बल्ले ने की हवा की सैर
दरअसल इंग्लैंड की दूसरी पारी में स्टोक्स ने दमदार बैटिंग की वे जो रुट से पहले उतरे और मैच को जल्द से जल्द खत्म कर दिया। इंग्लैंड की पारी के दौरान 15वां ओवर नौमान अली लेकर आए। उनकी गेंद पर स्टोक्स शॉट मारने के लिए नीचे झुके और जोर से बल्ला घुमाया लेकिन बॉल के टच होने से पहले ही बैट हवा में उछल कर बेहद दूर गिर गया। इसके बाद सभी के चेहरे पर हंसी आ गई वहीं स्टोक्स भी हैरान होकर मुस्कुराने लगे।
और पढ़िए – Rajasthan News: वैभव गहलोत ने भरा RCA अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, कहा-राजस्थान को मिलेगी बड़ी सौगात
https://twitter.com/theanalyst/status/1604816291172319232?s=20&t=6-nMR1p6mp6VoRmjZs6jEQ
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट मैच रिपोर्ट
पाकिस्तान ने पहली पारी में 304 और दूसरी पारी में 216 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने पहली पारी में 354 रन बनाए थे। जिसके बाद दूसरी पारी में आखिरी दिन इंग्लैंड को 55 रनों की जरुरत थी जिसे टीम के बल्लेबाजों ने आसानी से बना लिया। इंग्लैंड की तरफ से इस मैच में डेब्यू कर रहे रेहान अहमद ने पांच विकेट झटके और इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी पारी में बेन डकेट ने भी 82 रन बनाए।
और पढ़िए – IND W vs AUS W: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी20 मैच आज, जानें कब और कैसे देख सकेंगे लाइव
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, अजहर अली, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, फहीम अशरफ, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद
इंग्लैंड प्लेइंग 11
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, ओली रॉबिन्सन, मार्क वुड, जैक लीच
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
22 mins agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
26 mins agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
1 hr agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
1 hr agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
2 hrs ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
3 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines