PAK vs ENG T20 World Cup 2022 Final: ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) अब अपने अंतिम मोड़ पर पहुंच गया हैं और रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला हैं। अब तक इस टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और सभी को चौंका दिया हैं। एकतरफ इंग्लैंड जहां भारतीय टीम को बुरी तरह से मात देकर फाइनल में पहुंची हैं वहीं पाकिस्तान न्यूजीलैंड को करारी हार देकर खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं।
अभी पढ़ें – PSL 2023: हैदर अली और शोएब मलिक के बदले बिक गए बाबर आजम, इस टीम के बने कप्तान
PAK vs ENG head to head: जानें कौन किसपर भारी
टी20 विश्व कप में इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें दो बार टकराई हैं। दोनों मैचों में इंग्लैंड को जीत मिली है। दोनों टीमें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अभी तक कोई टी20 मैच नहीं जीत सकी हैं। इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में अभी तक कुल 28 बार भिड़ी हैं। इस दौरान इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. इंग्लिश टीम ने 18 मैचों में बाजी मारी है जबकि 9 मैचों में पाकिस्तान विजयी रहा है।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ये हैं दोनों टीमों के आंकड़े
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर पाकिस्तान की टीम अभी तक कुल 2 टी20 मैच खेल चुकी हैं जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इंग्लैंड ने यहां पांच मैच खेले हैं जिसमें चार में उसे हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ये है पाकिस्तान की पावर, इंग्लैंड ने कर दिया ये काम, तो हाथ में आ जाएगी ट्रॉफी
2021 के वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में मिली थी हार
2021 में दुबई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान और इंग्लैंड ने दमदार प्रदर्शन किया था। दोनों ही टीमों ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया था और कप जीतने की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही थी लेकिन सेमीफाइनल में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दोनों ही टीमें इस साल इस खिताब को जीतकर अपना सपना पूरा करना चाहेगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines