नई दिल्ली: पाकिस्तान को टी 20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस महामुकाबले में इंग्लैंड ने 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। हालांकि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ खराब बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर कर पाने में कामयाब नहीं हो पाई।
पाकिस्तान 20 ओवर में सिर्फ 138 रन ही बना सकी, लेकिन इसके बावजूद तूफानी गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रउफ ने मिलकर पावरप्ले में इंग्लैंड को तीन झटके दे दिए। एक समय लगने लगा कि यहां से पाकिस्तान मैच में वापसी करेगी, लेकिन इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स क्रीज पर क्या जमे, पाकिस्तान के हाथ से मैच फिसलता चला गया।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: मैं नागिन…नागिन…इंडियन फैंस का डांस, पाकिस्तानियों को जमकर चिढ़ाया, वीडियो वायरल
शाहीन अफरीदी को लगी चोट
मैच का बड़ा टर्निंग पॉइंट 13वां ओवर रहा। दरअसल, इस ओवर में पाकिस्तान को बड़ा झटका शाहीन शाह अफरीदी के रूप में लगा। 13वें ओवर में शादाब खान ने हैरी ब्रुक को गेंद डाली तो ब्रुक ने इसे कवर के ऊपर से उड़ा दिया। इधर बाउंड्री लाइन के पास गेंद आती देख यहां खड़े फील्डर शाहीन अफरीदी ने दौड़ लगा दी। शाहीन ने शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए गजब कैच पकड़ा, लेकिन वे इस कैच को पकड़ते ही जमीन पर लेट गए।
शादाब खान चौंके, खिलाड़ी शाहीन की ओर भागे
शादाब खान समेत टीम के अन्य खिलाड़ी इससे पहले कि इस विकेट का जश्न मना पाते, शाहीन दर्द से कराह उठे। तुरंत सभी खिलाड़ी शाहीन की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद मेडिकल टीम को बुलाया गया और तुरंत उन्हें बाहर ले जाया गया। शाहीन की चोट ने पाकिस्तान की चिंता बढ़ा दी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत दिलाने के इरादे से एक बार फिर मैदान पर लौट आए। इंग्लैंड का स्कोर इस वक्त 4 विकेट पर 97 रन था और जीत के लिए 30 गेंदों में 41 रन की जरूरत थी।
https://twitter.com/kenzasundal10/status/1591802196601221120
एक गेंद ही डाल सके अफरीदी
16वां ओवर डालने आए शाहीन ने जैसे ही लिविंगस्टोन को पहली गेंद डाली, उनके पैर में खिंचाव महसूस हुआ और वे दूसरी गेंद नहीं कर सके। उन्होंने तुरंत मैदान छोड़ा और डगआउट में जाकर बैठ गए। उनकी शानदार स्पिरिट पर उन्हें मैदान से बाहर जाते देख फैंस ने स्टेंडिंग ओवेशन दी। डगआउट में बैठे शाहीन को पाकिस्तानी स्टाफ ने हौसला दिया, लेकिन उनका चेहरा मायूस रहा। इसके बाद इफि्तखार अहमद ने ये ओवर पूरा किया जिसमें 13 रन आए। शाहीन इस मैच में सिर्फ 2.1 ओवर ही कर सके। जिसमें उन्होंने 13 रन देकर एक विकेट चटकाया।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: आतिशबाजी के बीच जोस बटलर ने उठाई चमचमाती ट्रॉफी, खुशी से झूम उठी इंग्लैंड, देखें वीडियो
विकेट से मिल रही थी मदद
शाहीन को विकेट से भी मदद मिल रही थी और कप्तान बाबर आजम को भरोसा था कि यदि शाहीन डेथ ओवर्स में अपना स्पैल पूरा करते हैं तो वे पाकिस्तान को वापसी करा सकते हैं। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। मैच के बाद कप्तान बाबर आजम ने शाहीन की कमी महसूस करते हुए कहा कि दुर्भाग्य से शाहीन चोटिल हो गए, जिससे मैच पर प्रभाव पड़ा, लेकिन ये गेम का हिस्सा है। पाकिस्तान की ओर से इस मुकाबले में खराब फील्डिंग भी देखने को मिली। शादाब खान ने 11वें ओवर में रनआउट का चांस छोड़ दिया। जिससे भी मैच पर असर पड़ा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
8 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
29 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines