---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs ENG: पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से बाहर! इंग्लैंड के खिलाफ मैच पूरा होने से पहले ही हो गया तय

PAK vs ENG, World Cup 2023: इंग्लैंड के खिलाफ टॉस के बाद मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान का वर्ल्ड कप 2023 से बाहर होना तय हो गया।

---विज्ञापन---

PAK vs ENG, World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जद्दोजहद कर रही थी। उसी बीच न्यूजीलैंड की श्रीलंका के खिलाफ आई बड़ी जीत के बाद बाबर आजम की टीम के लिए राह बेहद मुश्किल हो गई थी। फिर भी ऑफिशियली पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल से बाहर नहीं हुई थी। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम लीग मैच में पाकिस्तान को कुछ ऐसा करना था जो क्रिकेट की दुनिया में असंभव सा था। वहीं अगर पाकिस्तानी टीम को चेज करना पड़ता तो यह नामुमकिन ही हो जाता। इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा ही हुआ और जब टॉस के वक्त सिक्का उछला वहीं से ही पाकिस्तान का आगे का रास्ता तय हो गया।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2023 से बाहर

पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। अगर इस मैच को टीम इंग्लैंड के खिलाफ जीत भी जाती है तो भी बाहर हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि समीकरण कुछ ऐसे बन गए हैं कि लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी टीम के लिए जो आंकड़े बने हैं वो असंभव से हो गए हैं। अगर इंग्लैंड की टीम इस मैच में 300 रन भी बनाती है तो पाकिस्तान को 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करना होगा। मॉडर्न क्रिकेट में यह नामुमकिन है क्योंकि एक ओवर में सिर्फ 36 रन ही अधिकतम बन सकते हैं जब लगातार छक्के लगें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- ENG vs PAK: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, पाक टीम की उम्मीद खत्म.. दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

---विज्ञापन---

क्या हो सकता है पाकिस्तान के लिए लक्ष्य?

  1. अगर इंग्लैंड 20 रन बनाए- पाकिस्तान को 1.3 ओवर में जीतना होगा
  2. अगर इंग्लैंड 50 रन बनाए- पाकिस्तान को 2 ओवर में जीतना होगा
  3. अगर इंग्लैंड 100 रन बनाए- पाकिस्तान को 2.5 ओवर में जीतना होगा
  4. अगर इंग्लैंड 150 रन बनाए- पाकिस्तान को 3.4 ओवर में जीतना होगा
  5. अगर इंग्लैंड 200 रन बनाए- पाकिस्तान को 4.3 ओवर में जीतना होगा
  6. अगर इंग्लैंड 300 रन बनाए- पाकिस्तान को 6.1 ओवर में जीतना होगा

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा अफगानिस्तान, टीम के प्रदर्शन से खुश दिखे राशिद खान..भारतीय फैंस का किया धन्यवाद

---विज्ञापन---

भारत-न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल

यानी अब इस तरह से भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार फिर से सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साल 2019 में भी भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल हुआ था। अब टीम इंडिया पिछले वर्ल्ड कप का बदला लेने उतरेगी। भारतीय टीम का सेमीफाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम में 15 नवंबर को खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती तो भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में होता। मगर अब पाकिस्तान के लिए सभी रास्ते बंद नजर आ रहे हैं।

First published on: Nov 11, 2023 02:40 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola