PAK vs ENG: पाकिस्तान को इंग्लैंड ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 74 रनों से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान को एक बड़ा झटका और लगा है। टीम के स्टार और घातक गेंदबाज हारिस रऊफ चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। आईसीसी ने एक ट्वीट के जरिए इसकी पुष्टि की है।
अब हारिस रऊफ लाहौर जाएंगे, जहां वह नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।
और पढ़िए –PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका…इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ घातक गेंदबाज
फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
हारिस रऊफ ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। वह क्षेत्ररक्षण के दौरान एक गेंद पर लपके थे और इसी दौरान अपने दाएं पैर की जांघ को चोटिल कर बैठे। इसके बाद उन्हें एमआरआई स्कैन के लिए ले जाया गया था, अब खबर है कि वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। रऊफ ने पहले टेस्ट मैच में 13 ओवर में 78 रन खर्च किए और टेस्ट के पहले दिन सबसे महंगे तेज गेंदबाज रहे।
पाकिस्तान के लिए बढ़ी मुश्किलें
हारिस रऊफ के चोटिल होन से पाकिस्तान टीम की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि शाहीन शाह अफरीदी घुटने की चोट दोबारा उभरने की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हैं, लिहाजा पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई 18 सदस्यीय टीम के बाहर से तेज गेंदबाज बुलाना पड़ सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
40 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
14 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines