PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज James Anderson ने एक कमाल की गेंद फेंकी, जिस पर मोहम्मद रिजवान चारों खाने चित हो गए। 40 साल की उम्र में James Anderson का जलवा बरकरार है और उन्होंने एक बार फिर अपनी रफ्तार से मोहम्मद रिजवान को क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद रिजवान हैरान-परेशान नजर आए।
चारों खाने चित हुए मोहम्मद रिजवान
दरअसल, मुल्तान टेस्ट में पाकिस्तान की दूसरी पारी में रिजवान ओपनिंग करने आए थे। वह 43 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ मिलकर पाकिस्तान को एक तेज शुरुआत भी दिलाई थी। लेकिन रिजवान 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर एंडरसन की गेंद का शिकार बन गए। गेंद पहले हवा में स्विंग हुई और फिर बाहर की तरफ जाकर ऑफ स्टंप की गिल्ली उखाड़ ले गई।
और पढ़िए – PAK vs ENG: अबरार अहमद ने डेब्यू मैच में ही किया बड़ा धमाका…अश्विन-शमी को पीछे छोड़ा, जानें
पाकिस्तान को जीत के लिए अभी 210 रनों की जरूरत
फिलहाल पाकिस्तान को जीत के लिए अभी 210 रनों की जरूरत है। तीसरे दिन का तीसरा सेशन चल रहा है। पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। कुल 47 ओवर फेंके जा चुके हैं। इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिनशन ने 1, मार्क वुड ने 1 और जेम्स एंडरशन ने 1 विकेट झटका है।
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड दूसरा टेस्ट मैच रिपोर्ट
मुल्तान टेस्ट का तीसरा दिन चल रहा है। इंग्लैंड दूसरी इंनिग में 275 रन बनाकर आल आउट हो चुकी है। इंग्लैंड की दूसरी पारी में बैन डकैत ने 79, जबकि हैरी ब्रूक ने 108 रनों की अहम पारी खेली। इसके अलावा कप्तान बेन स्टोक्स ने 41 रन बनाए और जो रूट ने 21 रनों का योगदान दिया। इन चार बल्लेबजों के अलावा दूसरी कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया।
और पढ़िए – ‘मैं तुम्हें पूरे दिल से’…शादी की 5वीं सालगिरह पर विराट ने शेयर की ये खास फोटो, बताई दिल की बात
इससे पहले पाकिस्तान अपनी पहली पारी में 202 रन बनाकर सिमट गई थी। इंग्लैंड ने पहली परी में 281 रन बनाए थे। दूसरी पारी में 275 रन बोर्ड पर लगाए हैं। इस मैच में पाकिस्तान को यह मैच जीतने के लिए 354 रन का हासिल करना है।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (सी), मोहम्मद रिजवान (डब्ल्यूके), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरस
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
16 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
50 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines