नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ‘कर्मा’ लगातार ट्रेंड कर रहा है। हार के बाद पाकिस्तानी फैंस निराश हैं तो वहीं दूसरी ओर इंडियन फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, टीम इंडिया की हार के बाद पाकिस्तानी फैंस जमकर ट्रोल कर रहे थे। उनका कहना था कि भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ बेईमानी का फल मिला है तो वहीं अब पाकिस्तान की हार पर भारतीय फैंस न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि स्टेडियम में भी उनके मजे ले लिए हैं।
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ‘शाहीन अफरीदी की चोट से मैच पर पड़ा असर…’, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने दिया बड़ा बयान
सामने आया वीडियो
अब इस हार के बाद एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें इंडियन फैंस एक पाकिस्तानी फैन के पास खड़े होकर मैं नागिन…नागिन…गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस डांस कर उसे चिढ़ाते हुए भी दिख रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद भारत-पाकिस्तान के फैंस के बीच ट्विटर वॉर शुरू हो गया है। एक फैन का कहना है कि बेटा तुम हमारी हार पर बहुत नाच रहे थे, अब कर्मा ने अपना काम कर दिया है और तुम्हें इसका मजा चखा दिया है।
पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप
रविवार को मेलबर्न में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए। महामुकाबले में कप्तान बाबर आजम 32, मोहम्मद रिजवान 15, मोहम्मद हैरिस 8, शान मसूद 38 और इफ्तिखार अहमद डक पर पवेलियन लौट गए।
शादाब खान 20, मोहम्मद नवाज 5 और मोहम्मद वसीम ने 4 रन बनाए। छोटे से स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने पावरप्ले में तीन विकेट चटका लिए लेकिन इसके बाद कोई भी गेंदबाज बेन स्टोक्स को आउट नहीं कर सका। आखिरकार पाकिस्तान को 6 गेंद शेष रहते इस मुकाबले में शिकस्त मिली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
10 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
11 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
13 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines