Pak vs Eng: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट रावलपिंडी में खेला जा रहा है। इस टेस्ट का आज दूसरा दिन है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 657 रन के जवाब में शानदार बल्लेबाजी की और इंग्लिश टीम पर जबरदस्त पलटवार किया।
पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत करने उतरे Abdullah Shafique और Imam-ul-Haq ने 47 ओवर में 169 रन पूरे कर लिए हैं। Abdullah Shafique 88 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि इमाम उल हक 79 रन पर खेल रहे हैं। Abdullah Shafique ने अपनी पारी में 10 शानदार चौके और 2 तूफानी छक्के ठोके। उन्होंने अपनी पारी का दूसरा छक्का Jack Leach के खिलाफ लगाया।
और पढ़िए- Asia Cup 2023: पाकिस्तान से छीनी एशिया कप की मेजबानी तो…,’ PCB चेयरमैन रमीज राजा ने दिया बड़ा बयान
जैक लीच के खिलाफ ठोका शानदार छक्का
दरअसल, जैक लीच इंग्लैंड के लिए 41वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर Abdullah Shafique आगे बढ़े और बॉल को गेंदबाज के सिर के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। यह छक्का देख सभी हैरान रह गए। क्योंकि यह छक्का टेस्ट नहीं बल्कि टी 20 फॉर्मेट के अंदाज में खेला गया था।
हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 153 रन की पारी खेली
इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड पहली पारी में 657 पर ऑलआउट हुई है। दूसरे दिन तक इंग्लिश टीम ने सिर्फ 101 ओवर में इतना बड़ा स्कोर बना दिया। मेहमान टीम की तरफ से हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 153 रन की पारी खेली। पहले दिन के स्कोर 4 विकेट पर 506 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने दूसरे दिन 151 रन बनाने में 6 विकेट गंवाए।
इंग्लैंड ने पहले दिन 506 रन बनाए थे
रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा था। इंग्लिश टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे।
और पढ़िए- IND vs BAN: बांग्लादेश ने वनडे सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान, तमीम इकबाल की लेगा जगह
17 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट सीरीज खेलने गई इंग्लैंड टीम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। 17 साल बाद इंग्लैंड पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच खेल रही है।
और पढ़िए-खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines