Joe Root: इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी Joe Root ने कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह टेस्ट फॉर्मेट में 10 हजार से ज्यादा रन और 50 से ज्यादा विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। जो रूट से पहले यह कारनाम साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ कर चुके हैं। इसके साथ ही जो रूट ने सचिन को पीछे छोड़ दिया है।
जैक कैलिस ने सबसे ज्यादा 292 विकेट अपने नाम किए
पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान टेस्ट में एक विकेट लेते ही जो रूट, जैक कैलिस और स्टीव वॉ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। टेस्ट में 10 हजार से ज्यादा रन और 50 विकेट लेने के मामले में सबसे उपर साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस है। उन्होंने 166 टेस्ट मैचों में 45 शतक के साथ 13,289 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 292 विकेट चटका चुके हैं। उनका बेस्ट बॉलिंग 54 रन देकर 6 विकेट है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने रचा इतिहास, पाकिस्तान को घर में घुसकर रौंदा
स्टीव वॉ ने झटके हैं 92 विकेट
जैक कैलिस (Jaques Kallis) के बाद इस लिस्ट में स्टीव वॉ का नाम शामिल है, उन्होंने 168 टेस्ट मैचों में 10,927 रन बनाए हैं, वॉ ने 92 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वॉ का बेस्ट बॉलिंग 28 रन देकर 5 विकेट रहा है।
जो रूट ने सचिन को ऐसे छोड़ा पीछे
बात अगर सचिन तेंदुलकर की करें तो उन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15, 921 रन बनाए हैं, इस दौरान उन्होंने 51 शतक जडे़, हालांकि सचिन टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट लेने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 46 विकेट चटकाए। सचिन तेंदुलकर 50 विकेट लेने का कारनामा 200 टेस्ट मैच खेलने के बाद भी नहीं कर पाए थे, जबकि जो रूट ने 126 मैचों में ही यह उपलब्धि हासिल की और सचिन को पीछे छोड़ दिया
और पढ़िए – टेस्ट क्रिकेट में सिक्सर ‘किंग’ बना ये तूफानी ऑलराउंडर, 107 छक्के ठोक Brendon McCullum की बराबरी की
जो रूट ने 10629 रन बनाए और 50 विकेट लिए
दरअसल, जो रूट ने 126 टेस्ट मैचों में कुल 10629 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 शतक निकले। टेस्ट क्रिकेट में रूट का औसत 49.66 का है। रूट ने गेंदबाजी में बी कमाल किया है, उनका बेस्ट बॉलिंग 8 रन देकर 5 विकेट है।
PAK vs ENG: मुल्तान टेस्ट जीतकर इंग्लैंड ने रचा इतिहास
अगर मैच की बात करें तो 17 साल बाद टेस्ट सीरीज खेलने पाकिस्तान गई इंग्लैंड टीम ने मुल्तान टेस्ट जीतकर इतिहास रच दिया है। दूसरे टेस्ट मैच जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने 3 टेस्ट की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इस मैच में तीसरे दिन तक पाकिस्तान मजबूत स्थिति में दिख रहा था, लेकिन चौथे दिन इंग्लैंड ने कमाल की वापसी की और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 355 रनों का टारगेट दिया था। जिसका पीछा करते हुए पाकिस्तान 328 रन पर आल आउट हो गई और 26 रनों से मैच गंवा दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WPL 2027 ऑक्शन में वर्ल्ड कप विनर समेत ये 5 स्टार खिलाड़ी रहीं अनसोल्ड
16 mins agoकुमार संगकारा का सनसनीखेज आरोप, एयरपोर्ट पर परिवार के साथ हुआ गलत व्यवहार
49 mins agoभुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
1 hr agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
1 hr agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
2 hrs agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
2 hrs agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
2 hrs agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
3 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
3 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines