ENG vs PAK ODI World Cup 2023: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का 44वां मुकाबला आज यानी 11 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला इस विश्व कप का सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक हो सकता है, क्योंकि पाकिस्तान के लिए आज का मैच करो या मरो का होने वाला है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की सांसे अभी भी चल रही है। अगर बाबर की सेना को सेमीफाइनल का स्वाद चखना है, इसके लिए आज कुछ चमत्कार कर दिखाना होगा।
कैसे क्वालीफाई कर सकता है पाकिस्तान
पाकिस्तान सिर्फ इंग्लैंड को हराने भर से क्वालीफाई नहीं कर पाएगा, बल्कि उसे एक विशाल जीत दर्ज करनी होगी। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि अगर आज पाकिस्तान टॉस जीतता है, तो पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करेगा। इसके बाद पहले ही ओवर से पाकिस्तान को छक्के-चौके की बरसात करनी होगी। क्योंकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ कम से कम 287 रनों से जीत दर्ज करनी होगी, जोकि इतना आसान नहीं होगा। इंग्लैंड खुद एक चैंपियन टीम है, ऐसे में इंग्लैंड को इतने बड़े टारगेट से हराना आसान काम नहीं होगा।
ये भी पढ़ें:- World Cup के बीच भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, IPL में मचा चुका है धमाल
कैसा है पिच का मिजाज
कोलकाता का मैदान ईडन गार्डन्स स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। यह मैदान बल्लेबाजी के लिए काफी कठिन है। अगर कोई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 300 रनों का आंकड़ा छू लेती है, तो यह काफी अच्छा लक्ष्य माना जाता है। 250 का लक्ष्य भी इस मैदान पर काफी है। आपको याद दिला दें कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच पिछला मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया था, जहां रविंद्र जडेजा ने अकेले 5 विकेट झटके थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने भी काफी उमदा गेंद की थी। ऐसे में पाकिस्तान के लिए यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 400-500 का टारगेट देना असंभव जैसा काम है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
17 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
20 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली दूसरी सफलता, प्रिंस यादव ने शिमरोन हेटमायर को किया चलता
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines