नई दिल्ली: रविवार को होने वाले T20 World Cup 2022 फाइनल से पहले बड़ी खबर सामने आई है। फाइनल के लिए टॉस को रीशेड्यूल किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार- टॉस दोपहर 1 बजे के बजाय 8 मिनट पहले दोपहर 12.52 पर आयोजित किया जाएगा। बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान टीम रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में T20 विश्व कप ट्रॉफी के लिए मेगा-इवेंट के निर्णायक मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी।
ये रही वजह
टॉस के बाद एमसीजी में एक म्यूजिकल शो के कारण आठ मिनट पहले टॉस को रीशेड्यूल किया गया है। इसके अलावा, चैंपियंस तय होने के बाद आतिशबाजी का प्रदर्शन भी शेड्यूल में शामिल है। 2009 के चैंपियन पाकिस्तान को अपना टूर्नामेंट शुरू करने के लिए भारत और जिम्बाब्वे से आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसने फाइनल तक पहुंचने के लिए शानदार वापसी की।
https://twitter.com/ICC/status/1590685121719734274?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1590685121719734274%7Ctwgr%5Edad192535536d070b102dd734cbde202713d8ec2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fpak-vs-eng-good-news-for-pakistan-england-before-t20-world-cup-final-icc-made-big-change-in-playing-conditions-for-reserve-day%2F85349%2F
अभी पढ़ें – ENG vs PAK: अंतिम समय पर ICC ने फाइनल के नियमों में किया बड़ा बदलाव, पाकिस्तान और इंग्लैंड को दी ये खुशखबरी
बारिश का खतरा
हालांकि इस महामुकाबले पर बारिश का भी खतरा मंडराने लगा है। दोनों टीमों को मौसम के चार्ट के साथ-साथ रणनीति पर भी ध्यान देना होगा। रविवार को मैच के दिन और सोमवार को रखे गए रिजर्व डे पर भी भारी बारिश की उम्मीद है।
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1591346635606355968?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1591346635606355968%7Ctwgr%5E07ba2d39384086593e737c7ec978b60631ebf7e7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Fpak-vs-eng-babar-azam-can-break-virat-kohli-paul-sterling-record-will-become-worlds-number-1-batsman-to-score-most-fours-in-t20i%2F85910%2F
टूर्नामेंट में पहले ही कई सुपर 12 के कई मैच धुल चुके हैं, हालांकि सेमीफाइनल सिडनी और एडिलेड में बिना बारिश के सफल हुए। यदि मैच रिजर्व डे के दिन रीशेड्यूल होता है तो सोमवार को सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा। अगर बारिश से फिनाले में बाधा आती है तो रिजर्व डे पर मैच को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। इसके लिए अब दो के बजाय 4 घंटे का अतिरिक्त समय दिया गया है।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
55 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines