हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, तीसरे टेस्ट से बाहर हुआ सनसनी मचाने वाला गेंदबाज

विज्ञापन
PAK vs ENG 3rd Test Naseem Shah

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम दो मैचों में हार के बाद 17 दिसंबर से कराची में तीसरा टेस्ट खेलेगी। इस मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका लग गया है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह इंग्लैंड के खिलाफ कराची में तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए हैं, क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में कहा कि शोल्डर में चोट के कारण शाह को टीम से बाहर कर दिया गया है।

पाकिस्तान की उम्मीद को झटका

पाकिस्तान को उम्मीद थी कि पहले टेस्ट में 5 विकेट चटकाने वाले नसीम की तीसरे टेस्ट में वापसी होगी, लेकिन इस महत्वपूर्ण मैच से पहले उसे बड़ा झटका लग गया है। हारिस रऊफ और शाहीन शाह अफरीदी पहले से ही बाहर चल रहे हैं। तीनों प्रारूपों में पाकिस्तान के प्रमुख विकेट लेने वाले शाहीन अफरीदी इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप फाइनल के दौरान घुटने की चोट के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए थे।

और पढ़िए – Ranji Trophy: संजू सैमसन ने मचा दी धूम, बेखौफ ठोक डाले 7 छक्के, देखें वीडियो

विज्ञापन

और पढ़िए – IND vs BAN: ये जादुई स्पिनर तोड़ सकता है बांग्लादेश की कमर, दो मैचों में कर चुका है 15 बल्लेबाजों का शिकार

रिप्लेसमेंट का अनुरोध नहीं किया

पीसीबी ने कहा कि तेज गेंदबाज नसीम शाह लाहौर जाएंगे जहां रिहैबिलिटेशन शुरू करने से पहले नेशनल हाई-परफॉर्मेंस सेंटर में परीक्षण होगा। बोर्ड ने कहा, “टीम प्रबंधन ने इस समय उनके रिप्लेसमेंट का अनुरोध नहीं किया है।” शाहीन ने इस महीने की शुरुआत में अपना अपेंडिक्स भी हटवाया था, जिसके कारण उन्हें मैदान से बाहर रहने की सलाह दी गई थी। हारिस रऊफ को जांघ की चोट के साथ इंग्लैंड के खिलाफ बाकी टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। 29 साल के इस खिलाड़ी का पैर पहले दिन फील्डिंग के दौरान गेंद पर पड़ गया। स्कैन के बाद पता चला कि रऊफ को रीहैब के लिए समय की जरूरत है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola