PAK vs ENG: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पाकिस्ता ने कमबैक किया है। दूसरे दिन तेज गेंदबाज नसीम शाह ने घातक गेंदबाजी की और इंग्लैंड के सेट बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। नसीम शाह ने दूसरे दिन के पहले सेशन में ही बेन स्टोक्स और हैरी ब्रूक का शिकार किया। स्टोक्स 41, जबकि ब्रूक 153 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल इंग्लैंड 91.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 608 रन बना चुका है।
नसीम शाह ने किया स्टोक्स को बोल्ड
रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मैच के दूसरे दिन नसीम शाह ने बेन स्टोक्स को बोल्ड मारा। स्टोक्स एक स्लो शॉट पिच गेंद पर गच्चा खा गए और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। स्टोक्स ने गेंद को कट शॉट मारने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद स्लो होने की वजह से कनेक्शन नहीं हुआ और बल्लेबाज बोल्ड हो गया।आउट होने दे बाद स्टोक्स काफी निराश दिखे।
इंग्लैंड ने पहले दिन 506 रन बनाए थे
रावलपिंडी में खेले जा रहे इस मैच का पहला दिन इंग्लैंड के नाम रहा था। इंग्लिश टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 506 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से चार बल्लेबाजों ने शतक लगाए थे।
17 साल बाद पाकिस्तान टेस्ट सीरीज खेलने गई इंग्लैंड टीम
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेली जाएगी। पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है। दोनों ही टीमों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह मुकाबला बेहद अहम है। 17 साल बाद इंग्लैंड पाकिस्तान में कोई टेस्ट मैच खेल रही है।
और पढ़िए-AUS vs WI: मिचेल स्टार्क की आग उगलती गेंद पर चारों खाने चित हुआ बैटर..उड़ गई गिल्लियां, देखें
पाकिस्तान प्लेइंग 11
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, अजहर अली, बाबर आजम (c), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद अली, जाहिद महमूद
इंग्लैंड प्लेइंग 11
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (c), लियाम लिविंगस्टोन, विल जैक, जैक लीच, ओली रॉबिन्सन, जेम्स एंडरसन
और पढ़िए-खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
1 hr agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
2 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
3 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines