हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

PAK vs ENG: पुराने बल्ले से नहीं बने रन, इंग्लैंड के खिलाफ इस नए हथियार से कहर बरपाएंगे बाबर आजम

विज्ञापन
Babar Azam Bat

नई दिल्ली: पाकिस्तान को टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा। वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को खराब फॉर्म से जूझना पड़ा और वे सात पारियों में सिर्फ 124 रन ही बना सके। बाबर की बल्लेबाजी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने तो यहां तक कह दिया है कि बाबर को कप्तानी छोड़कर अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। इस बीच खबर है कि बाबर आजम के लिए नया बैट तैयार किया जा रहा है। जिसे वह इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर इस्तेमाल करेंगे। इंग्लैंड की टीम 1 दिसंबर से पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलेगी। बाबर संभवतया सीरीज में नए बल्ले से खेलते नजर आएंगे।

अभी पढ़ें – Asian Cup TT के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं मनिका बत्रा, चीनी ताइपे की चेन सु-यू को चटाई धूल

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ करेंगे उपयोग

केन विलियमसन, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और टैमी बेमॉन्ट के लिए बल्ला बनाने वाली कंपनी ग्रे-निकोल्स ने नए बल्ले का खुलासा किया है कि बाबर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में नए बल्ले का उपयोग करेंगे। कंपनी ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाबर के बल्ले का एक शॉर्ट वीडियो अपलोड किया। ग्रे-निकोल्स ने दिसंबर 2020 में बाबर को अपने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोस्टर में शामिल करने की घोषणा की थी।

https://twitter.com/graynics/status/1593353974165413890?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1593353974165413890%7Ctwgr%5E8df4132a4c050113c208d8cace7232669532fcba%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fcricketpakistan.com.pk%2Fen%2Fnews%2Fdetail%2Fwatch-babar-azams-new-willow-for-england-series

27 नवंबर को इस्लामाबाद जाएगी टीम

कंपनी के अधिकारी रिचर्ड ग्रे ने बाबर को ब्रैंड एंबेसेडर बनाते हुए कहा था- “हम ग्रे-निकोलस में बाबर आजम का स्वागत करते हुए खुश हैं और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक को ब्रांड का उपयोग करने के लिए उत्साहित हैं। हम उनकी निरंतर सफलता को करीब से देखने का इंतजार कर रहे हैं।”

https://twitter.com/graynics/status/1585232756673769473

 

अभी पढ़ें – IPL 2023: मुंबई इंडियंस को मिली खुशखबरी, कहर बरपाने को तैयार हो रहा है तूफानी गेंदबाज

इंग्लैंड की टेस्ट टीम 27 नवंबर को इस्लामाबाद जाएगी। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संभावित लंबे मार्च के चलते मेहमान टीम के कार्यक्रम पर भी फिर से विचार किया जा रहा है। इस संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) सरकार की सलाह का इंतजार कर रहा है। प्लान बी के मुताबिक- पहला टेस्ट कराची, दूसरा मुल्तान और तीसरा टेस्ट दोबारा कराची में खेला जा सकता है।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें