हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PAK vs ENG: जिसने टीम इंडिया को फोड़ा...शाहीन ने उड़ा दी उसकी गिल्लियां...चारों खाने चित हुए Alex Hales

विज्ञापन
PAK vs ENG Alex Hales Boweld Shaheen Afridi on dangerous fast

T20 world cup final 2022: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने है। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 138 रन बनाने होंगे।

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा झटका दिया और तूफानी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर हेल्स बोल्ड हुए वह खतरनाक थी।

अभी पढ़ें – PAK vs ENG: ‘दुर्भाग्य से शाहीन…’, फाइनल में पाकिस्तान की करारी हार पर कप्तान बाबर आजम ने दिया बड़ा बयान

विज्ञापन

 

शाहीन की घातक गेंद पर बोल्ड हुए हेल्स

दरअसल, पाकिस्तान के लिए पहला ओवर लेकर आए शाहीन ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर कमाल दिखाया। उन्होंने गेंद को अंदर की तरफ लाया और स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं। गेंद इतनी घातक थी कि हेल्स को हिलने तक का मौका नहीं मिला। गेंद गिरी और अंदर आते हुए गिल्लियां अपने साथ ले गई। एलेक्स हेल्स 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसका वीडियो सामने आया है। आप भी देखिए

टीम इंडिया के खिलाफ हेल्स ने खेली थी तूफानी पारी

आपको बता दें कि एलेक्स हेल्स ने सेमीफाइनल मुकाबले में 47 गेंद पर 86 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

अभी पढ़ें – T20 World Cup: इंग्लैंड ने रचा बड़ा इतिहास…अब तक 8 बार खेला फाइनल…सबसे ज्यादा बार किस टीम ने जीता खिताब?

विज्ञापन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola