PAK vs ENG: जिसने टीम इंडिया को फोड़ा...शाहीन ने उड़ा दी उसकी गिल्लियां...चारों खाने चित हुए Alex Hales

PAK vs ENG Alex Hales Boweld Shaheen Afridi on dangerous fast

PAK vs ENG Alex Hales Boweld Shaheen Afridi on dangerous fast

T20 world cup final 2022: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने है। पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 138 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बड़ा झटका दिया और तूफानी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को पहले ही ओवर में बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर हेल्स बोल्ड हुए वह खतरनाक थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहीन की घातक गेंद पर बोल्ड हुए हेल्स

दरअसल, पाकिस्तान के लिए पहला ओवर लेकर आए शाहीन ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर कमाल दिखाया। उन्होंने गेंद को अंदर की तरफ लाया और स्टंप की गिल्लियां उड़ा दीं। गेंद इतनी घातक थी कि हेल्स को हिलने तक का मौका नहीं मिला। गेंद गिरी और अंदर आते हुए गिल्लियां अपने साथ ले गई। एलेक्स हेल्स 2 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसका वीडियो सामने आया है। आप भी देखिए

टीम इंडिया के खिलाफ हेल्स ने खेली थी तूफानी पारी

आपको बता दें कि एलेक्स हेल्स ने सेमीफाइनल मुकाबले में 47 गेंद पर 86 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने 4 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

विज्ञापन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ