PAK vs ENG: देखिए Adil Rashid की कलाईयों का जादू..क्रीज पर नाचते रहे पाकिस्तानी बैटर...बाबर-हारिस का कर लिया शिकार..

PAK vs ENG Adil Rashid best spin bowling spell

PAK vs ENG Adil Rashid best spin bowling spell

T20 world cup final 2022: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल खेला जा रहा है। इस महामुकाबले में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने 20 ओवर के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए हैं। मैच जीतने के लिए इंग्लैंड को 138 रन बनाने होंगे।

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने शानदार गेदंबाजी की

इंग्लैंड के लिए सैम कुरेन और आदिल रशीद ने शानदार गेंदबाजी की। लेग स्पिनर आदिल रशीद ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट झटके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और युवा बल्लेबाज मोहम्मद हारिस को चलता किया। इसके अलावा आदिल ने कलाईयों का जादू दिखाते हुए अपनी गेंदों पर पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब नचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिल रशीद ने 12वां ओवर मेडन निकाला

इंग्लैंड के लिए आदिल रशीद ने 12वें ओवर की पहली गेंद पर बाबर आजम को कैच एंड बोल्ड किया। फिर अगली पांच गेंद डॉट निकाल दीं। उन्होंने 1 विकेट के साथ यह ओवर मेडन निकाल दिया। क्रीज पर खड़े इफ्तिखार अहम क्रीज पर नाचते रहे, लेकिन बल्ले से गेंद का संपर्क नहीं करा पाए।

विज्ञापन

12वें ओवर में आदिल रशीद ने दिखाई क्लास

12वें ओवर में आदिल रशीद ने अपनी स्पिन की क्लास दिखाई। तीसरी और चौथी गेंद पड़कर बाहर की तरफ नकली, जबकि अगली बॉल पर घूमते हुए बल्लेबाज को चमका दे गई।

विज्ञापन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी

विज्ञापन

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप सॉल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ