ENG vs PAK 2nd Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मुल्तान में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद छा गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बने स्टोक्स का भी शिकार कर लिया है। अहमद ने स्टोक्स को गुगली पर बोल्ड मारा।
24 साल के लेग स्पिनर अबरार अहमद अपनी कलाईयों का जादू दिखाते हुए इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। उन्होंने छठवां शिकार स्टोक्स को बनाया। अबरार पाकिस्तान की तरफ से 43वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर स्टोक्स ने डिफेंड करने की कोशिश की, लेकिन वह शानदार गुगली पर चारों खाने चित होकर क्लीन बोल्ड हो गए।
ENG vs PAK: 9वें नंबर पर उतरे Mark Wood ने बल्ले से मचाई तबाही…कूट डाले इतने रन
अबरार अहमद की गेंद पर गच्चा खा गए बेन स्टोक्स
बोल्ड होने के बाद बेन स्टोक्स हैरान-परेशान नजर आए। उनका मुंह खुला का खुला रह गया। उनका रिएक्शन देखकर लगा रहा था कि उन्हें गेंद ने गच्चा दे दिया। स्टोक्स का विकेट लेने के बाद गेंदबाज के पास पूरी टीम दौड़कर आई और जश्न मनाया। कप्तान बाबर आजम ने अबरार अहमद की पीठ थपथपाई।
इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 251 रन बना लिए हैं
अगर मैच की बात करें तो 49ओवरों का खेल पूरा हो चुका है। इंग्लैंड 9 विकेट खोकर 251 रन बना लिए हैं। क्रीज पर जेम्स एंडरसन और मार्क वुड डटे हुए हैं। वहीं पाकिस्तान के लिए अबरार अहमद ने अपने डेब्यू मैच में ही 7 विकेट झटक लिए हैं, 2 विकेट जाहिद महमूद को भी मिले हैं।
Abrar Ahmed ने समेट डाली इंग्लैंड की पूरी टीम, बैक टू बैक ऐसे दिए झटके, देखें VIDEO
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 mins agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
1 hr agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
2 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
4 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines