PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुल्तान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मुल्तान में खेला जा रहा है। दाएं हाथ के लेग-स्पिनर अबरार अहमद ने इस मैच में 7 विकेट लेकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अबरार अहमद डेब्यू मैच की पहली पारी में 7 विकेट लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए।
अबरार से पहले यह 2 गेंदबाज कर चुके हैं ये कारनामा
अबरार से पहले पाकिस्तान के मोहम्मद नासिर ने 24 अक्टूबर 1969 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। उनके बाद मोहम्मद ज़ाहिद ने 18 नवंबर 1996 को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लिए थे। अब अबरार अहमद इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
अबरार अहमद का फर्स्ट क्लास करियर बेहद शानदार है
आपको बता दें कि अबरार अहमद ने 14 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। इसमें 26 की औसत से 76 विकेट ले चुके हैं। 40 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है। इस दौरान उन्होंने 7 बार 5 और 2 बार 10 भी विकेट लिए हैं।
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1601156231082561536?s=20&t=lyDI_LJoj6gYQg7ypu5Yvg
पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड मैच का हाल
दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड 281 रन बनाकर आल आउट हो गई है। इंग्लैंड के लिए बेन डकैत ने 63 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। ओली पॉप ने भी 60 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई तीसरी बल्लेबाज फिफ्टी पूरी नहीं कर पाया। अंत में मार्क वुड ने बल्ले से तबाही मचाई और 36 रनों की तूफानी पारी खेली।
‘वाह क्या गेंद है’… Abrar Ahmed की गुगली पर गच्चा खा गए Ben Stokes …गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)
ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)
अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines