ENG vs PAK 2nd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज मुल्तान क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं पाकिस्तान की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच टीम की तरफ से डेब्यू कर रहे अबरार अहमद ने आते ही गदर मचा दिया है और एक शानदार गेंद की बदौलत इंग्लैंड के ओपनर जैक क्रॉली और बेन डकेट समेत जो रुट को आउट कर दिया है।
अबरार अहमद ने डाली शानदार गेंद
हैरिस राउफ और नसीम शाह के चोटिल होने के बाद पाकिस्तान की टीम ने युवा खिलाड़ी अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया और उन्होंने आते ही हड़कंप मचा दिया। उन्होंने अब तक तीन विकेट झटक लिए हैं। लेकिन सबसे शानदार विकेट जैक क्रॉली का था। दरअसल पारी के नौंवे ओवर तक टीम का कोई भी विकेट नहीं गिरा था फिर अबरार अहमद गेंदबाजी करने आए और उन्होंने एक मजेदार गेंद डाली। बॉल टप्पा पड़ते ही सीधे अंदर घुस गई जिसे देखकर क्रॉली हैरान हो गए और हिल भी नहीं पाए। वहीं गेंद सीधे स्टंप में जा घुसी।
और पढ़िए –IND-W vs AUS-W: आज शाम 7 बजे से होगा पहला टी20, ऐसे देख पाएंगे
https://twitter.com/TheRealPCB/status/1601091145257603072
पाकिस्तान की टीम में हुए तीन बदलाव
पाकिस्तान ने तीन बदलाव किए हैं। टीम से अजहर अली, नसीम शाह और हैरिस राउफ बाहर हो गए हैं वहीं उनकी जगह मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ और अबरार अहमद को मौका दिया गया है।
और पढ़िए –IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाएंगे 5 टी20 मैच, आज पहला मुकाबला, देखिए शेड्यूल
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (wk), जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (c), विल जैक, ओली रॉबिन्सन, जैक लीच, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (c), मोहम्मद रिजवान (wk), आगा सलमान, सऊद शकील, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, जाहिद महमूद, मोहम्मद अली, अबरार अहमद
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines